MPESB MP Police SI Subedar Registration 2026: एमपी पुलिस एसआई, सूबेदार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन esb.mp.gov.in शुरू
MPESB MP Police SI Subedar Registration 2026: मध्य प्रदेश पुलिस में सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर के 507 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन 9 सितंबर से शुरू हो गए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए लेख में दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
MP Police SI Subedar Registration 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज 9 सितंबर से शुरू हो गई है। संबंधित भर्ती अभियान का उद्देश्य एसआई और सूबेदार के कुल 507 रिक्त पदों को भरना है। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर, 2026 है, जबकि आवेदन में करेक्शन विंडो 28 सितंबर, 2026 तक ओपन रहेगी। नोटिफिकेशन के अनुसार, मध्य प्रदेश पुलिस सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 28 अक्टूबर, 2026 से शुरू किया जाएगा।
MP Police SI Subedar Registration 2026 Date: हाइलाइट्स
उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तकनीकी और गैर तकनीकी दोनों पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक परीक्षण और इंटरव्यू के आधार पर पूरी की जाएगी। आवेदन तिथि सहित अन्य डिटेल्स उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं:
| भर्ती संचालन | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) |
| पोस्ट | सूबेदार और एसआई (तकनीकी और गैर तकनीकी) |
| पदों की संख्या | 507 |
| एप्लिकेशन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन तिथि | 9 से 28 सितंबर, 2026 |
| परीक्षा तिथि | 28 अक्टूबर, 2026 |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण और इंटरव्यू |
| सैलरी | 36,200 रुपये से 1,14,800 रुपये के बीच मासिक वेतन मिलेगा। |
| ऑफिशियल वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
MP Police SI Subedar Registration 2026 link: आवेदन लिंक
मध्य प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद के लिए भर्ती परीक्षा में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक का उपयोग कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट पर 9 सितंबर, 2026 से 28 सितंबर, 2026 तक जारी रहेगी।
| एमपी पुलिस में एसआई सूबेदार रजिस्ट्रेशन 2026 |
MPESB Police SI Subedar Eligibility 2026: पात्रता मानदंड
मध्य प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती 2026 में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों को फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक नियम पुस्तिका में विस्तृत पात्रता शर्तों की जांच कर लेनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता होना आवश्यक है, जैसा कि दी गई भर्ती रिपोर्ट में बताया गया है।
पद से संबंधित किसी भी शैक्षिक योग्यता की जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना की जांच अवश्य कर लें।
आयु सीमा
प्रस्तुत रिपोर्ट में बताया गया है कि अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष है। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जा सकती है।
MPESB Police SI Subedar Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार पुलिस एसआई सूबेदार रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो करें:
-
एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
-
मध्य प्रदेश पुलिस सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 के आवेदन लिंक पर क्लकि करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
-
आवश्यक व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य विवरण दर्ज करें।
-
दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
-
लागू आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
आवेदन 23 सितंबर, 2026 से पहले जमा करें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.