Live

MPBSE MP Board 10th Second Exam Result 2026 OUT [LIVE]: एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा रिजल्ट घोषित, अभी mpbse.mponline.gov.in पर करें चेक

Vijay Pratap Singh
Jun 17, 2026, 08:02 IST

MP Board 10th Second Exam Result 2026 OUT: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) ने 10वीं कक्षा की द्वितीय परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जारी कर दिया है। अब छात्र अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी आसानी से अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है।

MPBSE MP Board 10th Second Exam Result 2026 LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट चेक करें
MPBSE MP Board 10th Second Exam Result 2026 LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट चेक करें

HIGHLIGHTS

  • एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी कर दिया गया है।
  • छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • द्वितीय परीक्षा में सफल होने वाले छात्र 11वीं कक्षा में प्रवेश लेने के पात्र होंगे, जबकि ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से प्राप्त करनी होगी।

MP Board 10th Second Exam Result 2026, Sarkari Result: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश (MPBSE) ने आज शाम 4 बजे एमपी बोर्ड हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। रिजल्ट स्क्रीन पर आने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखना जरूरी है।

जो छात्र इस परीक्षा में पास हुए हैं, वे आगे की पढ़ाई के लिए 11वीं कक्षा में प्रवेश लेने के पात्र होंगे। वहीं, ओरिजिनल मार्कशीट प्राप्त करने के लिए छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों से संपर्क करना होगा।

MP Board 10th Result 2026 Link- Active

एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा 2026 का रिजल्ट लिंक अब mpbse.mponline.gov.in पर एक्टिव हो चुका है। जिन छात्रों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट देख सकते हैं

रिजल्ट ऑनलाइन मोड में उपलब्ध करा दिया गया है, इसलिए छात्र बिना किसी देरी के अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। एमपी बोर्ड 10th सेकंड एग्जाम रिजल्ट देखने का डायरेक्ट लिंक नीचे अपडेट कर दिया गया है।

यहां क्लिक करें:-MP Board 10th Second Exam Result 2026 Link

एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें? 

एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा में शामिल हुए छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी मार्कशीट ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले छात्र mpbse.mponline.gov.in पर जाएं। 

  • वेबसाइट के होम पेज पर Second Exam Result-2026 पर क्लिक करें। 

  • फिर View Result पर क्लिक करें। 

  • अब लॉगिन पेज पर रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स दर्ज करें। 

  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। 

  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Jun 17, 2026, 08:02 IST

    MP Board Class 10th Second Exam Result 2026 Live: एमपी बोर्ड 10वीं दूसरी परीक्षा का रिजल्ट कैसा रहा?

    एमपी बोर्ड 10वीं की दूसरी परीक्षा में कुल 1,44,787 नियमित छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 58,608 छात्र पास हुए और कुल पास प्रतिशत 40.47% रहा।

    लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 44.56% और लड़कों का 37.40% दर्ज किया गया। वहीं, 13,344 छात्रों ने प्रथम श्रेणी, 44,584 ने द्वितीय श्रेणी और 680 छात्रों ने तृतीय श्रेणी हासिल की।

    निजी (प्राइवेट) छात्रों की बात करें तो 33,130 छात्रों में से 9,590 छात्र पास हुए। इस वर्ग का कुल पास प्रतिशत 28.94% रहा। प्राइवेट छात्राओं का पास प्रतिशत 31.56% और छात्रों का 27.06% रहा।

  • Jun 16, 2026, 17:04 IST

    mpbse mponline gov in result: पास होने के लिए कितने प्रतिशत अंक चाहिए?

    एमपी बोर्ड 10वीं दूसरी मुख्य परीक्षा 2026 में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने जरूरी हैं। जो छात्र यह न्यूनतम अंक हासिल कर लेते हैं, उन्हें परीक्षा में पास घोषित किया जाएगा।

  • Jun 16, 2026, 17:00 IST

    mpbse mponline gov in 10th result: स्कोरकार्ड में क्या-क्या विवरण अंकित होगा?

    एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 के स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, हर विषय के अंक, कुल अंक और ग्रेड दिए होते हैं। इसमें पास/फेल की स्थिति भी लिखी होती है। यह ऑनलाइन स्कोरकार्ड अस्थायी होता है, असली मार्कशीट बाद में स्कूल से मिलती है।

  • Jun 16, 2026, 16:57 IST

    10th result mp board 2026 second exam: कक्षा 10वीं का ग्रेडिंग सिस्टम

    MPBSE हर विषय में छात्रों के अंकों के आधार पर ग्रेड देता है। कक्षा 10 सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के रिजल्ट में विषयवार अंक, ग्रेड और कुल पास/फेल स्थिति दिखाई जाएगी।

    ग्रेड

    प्रतिशत (%)

    ग्रेड पॉइंट

    टिप्पणी

    A+

    90–100

    9

    उत्कृष्ट (Outstanding)

    A

    80–89

    8

    बहुत अच्छा (Excellent)

    B+

    70–79

    7

    बहुत अच्छा (Very Good)

    B

    60–69

    6

    अच्छा (Good)

    C+

    50–59

    5

    औसत से ऊपर (Above Average)

    C

    40–49

    4

    औसत (Average)

    D+

    30–39

    3

    सीमांत (Marginal)

    D

    20–29

    2

    सुधार की जरूरत (Need Improvement)

    E

    20 से कम

    1

    सुधार की जरूरत (Need Improvement)

  • Jun 16, 2026, 16:51 IST

    mpbse mponline gov in 10th result: कैसे चेक करें एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट?

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
    • होमपेज पर जाकर ‘परीक्षा परिणाम / Exam Results’ सेक्शन पर क्लिक करें।
    • अब ‘High School Certificate Examination (HSC) /Higher Secondary School Certificate Examination (HSSC) Second Exam Result 2026’ लिंक को चुनें और उस पर क्लिक करें।
    • इसके बाद अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालकर लॉगिन करें।
    • लॉगिन करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
    • अंत में रिजल्ट को डाउनलोड और सेव कर लें।
  • Jun 16, 2026, 16:39 IST

    MP Board 10th second exam result 2026: आधिकारिक वेबसाइट लिंक

    एमपी बोर्ड 10वीं सेकेंड एग्जाम रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

    • mpbse.nic.in

    • mpbse.mponline.gov.in

  • Jun 16, 2026, 16:26 IST

    mpbse second exam result: प्रोविज़नल मार्कशीट mpbse.mponline.gov.in पर उपलब्ध

    मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) आज, 16 जून को शाम 4 बजे mpbse.mponline.gov.in पर कक्षा 10 के दूसरे टर्म का रिजल्ट जारी कर दिया है।

    ध्यान रहे कि ऑनलाइन रिजल्ट सिर्फ provisional (अस्थायी) होता है। छात्रों को बाद में अपनी original marksheet अपने स्कूल से प्राप्त करनी होगी

  • Jun 16, 2026, 16:23 IST

    10th result mp board 2026 second exam: कहां से चेक करें रिजल्ट

    छात्र इन वेबसाइट्स पर जाकर 2026 के लिए MPBSE कक्षा 10वीं की दूसरी परीक्षा के नतीजे देख सकते हैं:

    • mpbse.mponline.gov.in

    • result.mponline.gov.in

  • Jun 16, 2026, 16:19 IST

    MP Board 10th second Exam Result 2026 Link OUT

    एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा 2026 का रिजल्ट लिंक अब mpbse.mponline.gov.in पर एक्टिव हो चुका है। जिन छात्रों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

    रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी कर दिया गया है और छात्र तुरंत अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • Jun 16, 2026, 15:38 IST

    एमपी बोर्ड 10वीं सेकेंड एग्जाम रिजल्ट 2026 देखने के लिए क्या चाहिए?

    एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा 2026 का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को कुछ जरूरी जानकारी अपने पास रखनी होगी। सबसे पहले आपको अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर चाहिए होता है, क्योंकि इन्हीं के जरिए रिजल्ट लॉगिन किया जाता है।

  • Jun 16, 2026, 15:19 IST

    MP Board 10th Result 2026 Live: ओरिजिनल मार्कशीट कहां मिलेगी?

    एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऑनलाइन जारी होने के बाद छात्र जो मार्कशीट वेबसाइट से डाउनलोड करते हैं, वह केवल प्रोविजनल (अस्थायी) होती है। ओरिजिनल मार्कशीट आपको अपने स्कूल से ही मिलेगी। रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद बोर्ड द्वारा ओरिजिनल मार्कशीट स्कूलों को भेज दी जाती है।

    छात्रों को अपने स्कूल जाकर अपनी हस्ताक्षर और मुहर वाली असली मार्कशीट प्राप्त करनी होती है, जो आगे एडमिशन और अन्य कामों में उपयोग होती है।

  • Jun 16, 2026, 15:18 IST

    MP Board Second Exam Result 2026: रिजल्ट के बाद क्या करें?

    एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद सबसे पहले अपना मार्कशीट ध्यान से चेक करें। इसमें आपके सभी विषयों के अंक और पास/फेल की स्थिति साफ लिखी होगी।

    अगर आप पास हो गए हैं तो आगे की पढ़ाई जैसे 11वीं कक्षा में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू करें और अपनी स्ट्रीम (Arts, Science, Commerce) चुनें। 

  • Jun 16, 2026, 15:04 IST

    एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026: इस वर्ष मुख्य परीक्षा का परिणाम कैसा रहा?

    इस वर्ष 2026 में एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी किया गया था। 10वीं का पास प्रतिशत 73.42% और 12वीं का 76.01% रहा।

    10वीं में पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंक लेकर टॉप किया। वहीं 12वीं में भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने मेरिट में पहला स्थान पाया और दोनों ने 500 में से 494 अंक हासिल किए।

    जिलों की बात करें तो झाबुआ पहले और अनूपपुर दूसरे स्थान पर रहा। 10वीं में सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 76.80% और प्राइवेट स्कूलों का 68.64% रहा, यानी सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन लगभग 8% बेहतर रहा।

  • Jun 16, 2026, 15:01 IST

    MPBSE एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा रिजल्ट 2026: mpbse.mponline.gov.in पर Active होगा Link

    एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट का लिंक आज शाम 4 बजे एक्टिव होगा, जिसके बाद छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे।

    रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करना होगा। एक बार लिंक एक्टिव होने के बाद विद्यार्थी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

  • Jun 16, 2026, 14:57 IST

    MP Board Second Exam Result 2026 LIVE: परीक्षा कब हुई?

    एमपी बोर्ड 10वीं की दूसरी परीक्षा (Second Chance Exam) 7 मई 2026 से 19 मई 2026 तक आयोजित की गई थी।

  • Jun 16, 2026, 14:19 IST

    MP Board 10th Result 2026 Link आज शाम 4 बजे होगा एक्टिव

    एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 देखने के लिए आज शाम 4 बजे लिंक एक्टिव होगा और छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

  • Jun 16, 2026, 13:41 IST

    MP Board Class 10th Result 2026 Live: सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन रहा अच्छा

    एमपी बोर्ड 10वीं की मुख्य परीक्षा में सरकारी स्कूलों का रिजल्ट निजी स्कूलों की तुलना में बेहतर रहा। सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 76.80% दर्ज किया गया, जबकि निजी स्कूलों का पास प्रतिशत 68.64% रहा। दूसरी परीक्षा में दोनों तरह के स्कूलों के छात्र शामिल हुए थे, जो अब अपने नए रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

  • Jun 16, 2026, 13:14 IST

    MP Board 10th Second Exam Result 2026 Live: क्या छात्र अपने नंबर बढ़ा सकते हैं?

    हां, एमपी बोर्ड की दूसरी परीक्षा में छात्र अपने पहले मिले अंकों में सुधार कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा पास करने वाले छात्र भी किसी विषय में बेहतर अंक लाने के लिए दोबारा परीक्षा दे सकते हैं। इसी व्यवस्था के तहत सप्लीमेंट्री परीक्षा की जगह दूसरी परीक्षा शुरू की गई है। अब जिन छात्रों ने सुधार परीक्षा दी थी, वे अपने नए रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

  • Jun 16, 2026, 13:12 IST

    MP Board 10th Result 2026 Live: करीब 2.9 लाख छात्रों को मिला दूसरा मौका

    एमपी बोर्ड 10वीं की मुख्य परीक्षा में करीब 2.9 लाख छात्र पास नहीं हो पाए थे। ऐसे छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया गया, ताकि वे अपने नंबर सुधार सकें या फेल हुए विषयों में पास हो सकें। अब दूसरी परीक्षा का रिजल्ट इन छात्रों के भविष्य का फैसला करेगा।

  • Jun 16, 2026, 13:08 IST

    mpbse.mponline.gov.in Result 2026: एमपी बोर्ड 10th सेकंड एग्जाम रिजल्ट कैसे चेक करें?

    छात्र नीचे दिए स्टेप्स की मदद से एमपी बोर्ड 10th सेकंड एग्जाम रिजल्ट 2026 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। 

    • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • होम पेज पर ‘MP Second Exam result 2026’ लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।

    • अपनी जानकारी (क्रेडेंशियल्स) का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।

    • स्क्रीन पर क्लास 10 की दूसरी परीक्षा की मार्कशीट दिखाई देगी।

    • एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री रिज़ल्ट डाउनलोड करें।

  • Jun 16, 2026, 13:00 IST

    MP Board 10th Result 2026 Live: एमपी बोर्ड 10वीं दूसरी परीक्षा क्यों आयोजित की गई?

    एमपी बोर्ड ने 10वीं की दूसरी परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की थी, जो नियमित परीक्षा में किसी विषय में पास नहीं हो पाए थे या अपने अंकों में सुधार करना चाहते थे। यह परीक्षा छात्रों को बेहतर प्रदर्शन का एक अतिरिक्त अवसर देने के लिए कराई गई थी।

  • Jun 16, 2026, 12:40 IST

    MP Board Second Exam Result 2026 Class 10: आधिकारिक ट्वीट

  • Jun 16, 2026, 12:23 IST

    MP Board 10th Result 2026 Live: रिजल्ट देखने की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?

    MP Board 10वीं द्वितीय परीक्षा रिजल्ट 2026 देखने के लिए छात्र इस आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं:

    • mpbse.mponline.gov.in

     

  • Jun 16, 2026, 12:21 IST

    एमपीबीएसई एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा रिजल्ट 2026 लाइव: मेरिट लिस्ट और जिले का प्रदर्शन

    MP Board 10th Result: पन्ना जिले के गुनौर स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर हाई स्कूल की छात्रा प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया।

    इस वर्ष मेरिट सूची में कुल 378 विद्यार्थियों ने जगह बनाई, जिनमें 235 छात्राएं और 143 छात्र शामिल हैं।

    जिलावार परिणामों में अनूपपुर सबसे आगे रहा, जहां 93.85 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए। वहीं, 92.14 प्रतिशत पास प्रतिशत के साथ अलीराजपुर दूसरे स्थान पर रहा।

  • Jun 16, 2026, 11:59 IST

    एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा रिजल्ट 2026 लाइव: मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए आवश्यक लॉगिन विवरण

    MP Board Second Exam Result 2026 LIVE: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) आज, 16 जून 2026 को कक्षा 10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी करेगा। बोर्ड के अनुसार, रिजल्ट शाम 4:00 बजे घोषित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर और आवेदन संख्या (Application Number) की मदद से ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

  • Jun 16, 2026, 11:52 IST

    MP Board 10th Second Exam Result 2026 Live: मार्कशीट पर क्या विवरण उल्लिखित होगा?

    छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उस पर दिए गए सभी विवरणों को अवश्य चेक करें। 

    • छात्र का नाम

    • रोल नंबर

    • स्कूल का नाम

    • एप्लीकेशन नंबर

    • विषय-वार अंक

    • कुल अंक

    • ग्रेड

    • क्वालिफ़िकेशन स्टेटस

  • Jun 16, 2026, 11:46 IST

    MP Board 10th Result 2026 Live: कितने बजे जारी होगा रिजल्ट?

    MP Board 10th Second Exam Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) आज शाम 4 बजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10 की दूसरी परीक्षा के नतीजे जारी करेगा। नतीजे घोषित होने के बाद, mpbse.mponline.gov.in पर स्कोरकार्ड का लिंक एक्टिवेट हो जाएगा, जहाँ छात्र अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करके अपने नतीजे देख सकेंगे।

  • Jun 16, 2026, 11:38 IST

    MP Board 10th Result LIVE: एमपी बोर्ड 10th सेकंड एग्जाम रिजल्ट लिंक कब एक्टिव होगा?

    मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा 10वीं द्वितीय परीक्षा (Second Exam) का रिजल्ट आज 16 जून को जारी किया जाना है। रिजल्ट घोषित होने के साथ ही आधिकारिक वेबसाइट पर स्कोरकार्ड लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। उम्मीदवार अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज कर परिणाम देख सकेंगे। रिजल्ट लिंक जारी होने के बाद छात्र सीधे आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More

Trending

Latest Education News