MP Police Constable Result 2025-26 OUT: एमपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का रिजल्ट 25 जनवरी 2026 को MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा कुल 7500 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अब ऑनलाइन अपना MPESB पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट और क्वालिफाइंग स्टेटस चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट के अनुसार, 59,438 उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के दूसरे चरण यानी फिजिकल प्रोफिशिएंसी टेस्ट (PPT) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। MPESB ने रिजल्ट के साथ-साथ दूसरे चरण के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है। सफल उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना परिणाम देख सकते हैं।
MP Police Result: एमपी पुलिस रिजल्ट 2025-26 हाइलाइट्स
-
आयोजन संस्था का नाम: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB)
-
पद का नाम: कांस्टेबल
-
कुल पद: 7500
-
रिजल्ट तिथि: 25 जनवरी 2026
-
क्वालिफाई उम्मीदवार: 59,438
-
परीक्षा तिथि: 30 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2025
-
चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, फिजिकल प्रोफिशिएंसी टेस्ट, मेडिकल परीक्षा
-
वेतनमान: 19,500 रुपये – 62,000 रुपये (लेवल 4)
-
आधिकारिक वेबसाइट: esb.mp.gov.in

एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025-26 आउट
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने 30 अक्टूबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 के बीच एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। यह परीक्षा मध्य प्रदेश के 11 शहरों — भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन — में हुई थी। यह भर्ती पुलिस मुख्यालय, गृह विभाग (पुलिस), मध्य प्रदेश शासन के तहत 7500 आरक्षक पदों के लिए की गई थी।
इस परीक्षा के लिए कुल 9,78,059 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 6,85,504 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के पहले चरण का रिजल्ट 25 जनवरी 2026 को जारी कर दिया गया है। पहले चरण में 59,438 उम्मीदवारों को दूसरे चरण के लिए योग्य पाया गया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट MPESB की आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
MP Police Constable Result 2025-26 PDF Download Link-Active
एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025-26 का PDF डाउनलोड लिंक अब एक्टिव हो गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इस PDF में चयनित उम्मीदवारों की सूची दी गई है, जिससे अभ्यर्थी आसानी से अपना रोल नंबर और क्वालिफाइंग स्टेटस चेक कर सकते हैं।
| MP Police Constable Result Link | |
| MP Police Eligible Candidates for Second Phase PDF |

यहां देखें: MP Police Cut Off 2025-26
MPESB Police Constable Result 2025-26 डाउनलोड कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके MPESB पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट देख सकते हैं।
स्टेप 1: सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर “First Phase Result - Police Constable Recruitment Test - 2025 Eligible Candidates for Second Phase” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब एक नया पेज खुलेगा, जहां एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और Search बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 4: आपकी स्क्रीन पर MP पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट दिखाई देगा।
स्टेप 5: रिजल्ट PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
एमपी पुलिस रिजल्ट के बाद क्या?
कांस्टेबल लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब फिजिकल प्रोफिशिएंसी टेस्ट (PPT) के लिए योग्य हैं। इसमें PET और PMT शामिल हैं। PET 100 अंकों का होगा, जबकि PMT में हाइट और चेस्ट की जांच की जाएगी।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation