MP DTE BTech Admission 2026: इंजीनियरिंग कॉलेजों की 'Institutional Preference' सीटों के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी, dte.mponline.gov.in पर करें चेक
मध्य प्रदेश तकनीकी शिक्षा निदेशालय ने सेशन 2026-27 के लिए संस्थागत प्राथमिकता सीटों यानी 10% कोटा के अंदर बीटेक, बीबीए, बीआर्क और फार्मेसी सिलेब्स में एडमिशन का काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।
DTE, Institutional Preference Seats: तकनीकी शिक्षा निदेशालय (DTE), मध्य प्रदेश ने शैक्षणिक सेशन 2026-27 के लिए 'संस्थागत प्राथमिकता सीटों' यानी Institutional Preference Seats के लिए रजिस्ट्रेशन का पूरा ऑफिशियल शेड्यूल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
जिन छात्रों ने जेईई मेन (JEE Main 2026) के एग्जाम दिए थे या जो 12वीं के मार्क्स के आधार पर राज्य के प्रतिष्ठित सरकारी, स्वायत्त और निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन पाना चाहते हैं, वे अब पोर्टल dte.mponline.gov.in पर जाकर पूरे शेड्यूल को देख सकते हैं। यह राउंड उन छात्रों के लिए है, जो मुख्य काउंसलिंग राउंड्स में कॉलेज नहीं ले पाएं थे।
What are Institutional Preference Seats?
संस्थागत प्राथमिकता सीटों के कॉलेज अपने लेवल पर उपलब्ध विशिष्ट कोटे या रिक्त बची सीटों को भरने के लिए काउंसलिंग आयोजित करते हैं।
इस प्रक्रिया में संस्थान में सीधे रिपोर्ट करने वाले छात्रों की एक कंबाइंड मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है, और उसी के आधार पर मौके पर ही सीटें अलॉट कर दी जाती हैं। इसे कई छात्र सामान्य भाषा में कॉलेज लेवल काउंसलिंग (CLC) या इंस्टीट्यूट प्रेफरेंस राउंड भी कहते हैं।
Institutional Preference Seats का नोटिस - यहां पढ़े
MP DTE बीटेक काउंसलिंग 2026 से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स
छात्रों की सहूलियत के लिए नीचे दी गई टेबल में काउंसलिंग के प्रमुख स्टेप्स और डेट्स की सभी डिटेल्स दी गई है। छात्र यहां से सभी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
| काउंसलिंग के स्टेप्स | इंपोर्टेंट डेट्स |
| ऑफिशियल काउंसलिंग पोर्टल | |
| राउंड 2 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | 11 जुलाई से 18 जुलाई 2026 (रात 11:45 बजे तक) |
| राउंड 2 चॉइस फिलिंग और लॉकिंग | 16 जुलाई से 22 जुलाई 2026 |
| कॉलेज लेवल की काउंसलिंग (CLC) - पहला स्टेप | 4 अगस्त से 6 अगस्त 2026 (रजिस्ट्रेशन) |
| CLC फेज-1 कॉलेज रिपोर्टिंग और एडमिशन | 7 अगस्त 2026 (सुबह 10:30 से शाम 6:30 बजे) |
सीएलसी (CLC) राउंड के लिए, निर्धारित डेट्स को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे के बीच संस्थान में उपस्थित होने वाले छात्रों की ही मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.