MP Apex Bank Vacancy 2026 Notification: मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (Apex Bank) ने विभिन्न पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2,076 रिक्त पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट apexbankmp.bank.in पर आज यानि 6 जनवरी, 2026 से शुरू हो गई है। जिसकी अंतिम तिथि 5 फरवरी तय की गई है।
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि इस भर्ती के जरिए सहकारी बैंकों में कंप्यूटर ऑपरेटर, सोसायटी मैनेजर और विभिन्न पद भरे जाएंगे। भर्ती से संबंधित आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता सहित विवरण आगे लेख में देखें।
MP Apex Bank Vacancy 2026: महत्वपूर्ण विवरण
एमपी राज्य सहकारी बैंक में निकाली गई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 जनवरी से शुरू कर दी गई है, जिसकी अंतिम तिथि 5 फरवरी है। भर्ती से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विवरण के लिए नीचे दी गई टेबल देखें:
| संगठन | एमपी राज्य सहकारी बैंक (Apex Bank) |
| पद के नाम | कंप्यूटर ऑपरेटर, सोसायटी मैनेजर, अधिकारी श्रेणी |
| पदों की संख्या | 2,076 |
| रजिस्ट्रेशन की तिथि | 6 जनवरी 2026 से 5 फरवरी 2026 तक |
| चयन प्रक्रिया |
|
| आयु सीमा | 18 से 35 वर्ष (आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट) |
| नौकरी का स्थान | मध्य प्रदेश |
| ऑफिशियल वेबसाइट | apexbankmp.bank.in |
MP Apex Bank Vacancy 2026 Eligibility Criteria: शैक्षणिक योग्यता
संंबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता पूरा करना आवश्यक है:
| पद का नाम | शैक्षणिक योग्यता |
| कंप्यूटर ऑपरेटर | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री के साथ एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा (डीसीए/पीजीडीसीए) या कंप्यूटर विज्ञान/आईटी में बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। |
| सोसाइटी मैनेजर | किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। स्थानीय भाषा में दक्षता और कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान । |
| अधिकारी श्रेणी | आवेदन किए गए विशेषज्ञता के आधार पर उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्रों (एमबीए/सीए/एमसीए) में स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह। |
MP Apex Bank Vacancy 2026: आवेदन शुल्क
इस भर्ती अभियान के माध्यम से, एपीएक्स बैंक मध्य प्रदेश के 38 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में कंप्यूटर ऑपरेटर, सोसायटी मैनेजर और ऑफिसर ग्रेड जैसे विभिन्न पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को फॉर्म के साथ - साथ आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है। बिना आवेदन शुल्क के फॉर्म एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा। सभी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क का विवरण नीचे टेबल में देखें:
| वर्ग | आवेदन शुल्क |
| एससी,एसटी, पीडब्ल्यूबीडी (कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसायटी मैनेजर) | 650 रुपये + 18% GST |
| एससी,एसटी, पीडब्ल्यूबीडी (अधिकारी) | 800 रुपये + 18% GST |
| अन्य (कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसायटी मैनेजर) | 850 रुपये + 18% GST |
| अन्य (अधिकारी) | 1100 रुपये + 18% GST |
Rajasthan Forest Guard Vacancy 2026
MP Apex Bank Vacancy 2026 Apply Online: आवेदन लिंक
एमपी राज्य सहकारी बैंक 2026 में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट apexbankmp.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवार 2076 रिक्त पदों के लिए नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि 5 फरवरी तक पूरा कर सकते हैं।
| एमपी राज्य सहकारी बैंक भर्ती 2026 |
एमपी राज्य सहकारी बैंक 2026 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
एमपी राज्य सहकारी बैंक 2026 में इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, एमपी राज्य सहकारी बैंक 2026 भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद लॉगिन करें।
स्टेप 4 आवेदन पत्र भरने के बाद मांगा गया विवरण दर्ज करें।
स्टेप 5 प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation