BPSC School Teacher Exam Date 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से स्कूल टीचर पद के लिए परीक्षा तिथि जारी कर दी है। यह भर्ती 7279 पदों के लिए निकाली गई थी। बीपीएससी विशेष विद्यालय शिक्षक भर्ती 2025 के लिए आवेदन 2 जुलाई 2025 से 28 जुलाई 2025 तक स्वीकार किए गए थे। लिखित परीक्षा 29 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे नीचे दिए गए लिंक से अपनी बीपीएससी डीएसओ परीक्षा तिथि 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSC School Teacher Exam Date 2026: महत्वपूर्ण विवरण
बीपीएससी स्कूल टीचर भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी नीचे टेबल में देखें:
| भर्ती संगठन | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
| पोस्ट नाम | स्कूल टीचर |
| परीक्षा का नाम | स्कूल टीचर भर्ती परीक्षा 2025 |
| परीक्षा नोटिस | |
| पदों की संख्या | 7279 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | https://bpsc.bihar.gov.in/ |
BPSC School Teacher Exam Date 2026: परीक्षा तिथियां
विज्ञापन संख्या 42/2025 विशेष विद्यालय अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा 29 जनवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी। जिसका आयोजन बिहार के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा शेड्यूल निम्नलिखित है:
| परीक्षा का नाम | पहली | परीक्षा तिथि |
| हिंदी, उर्दू, बांग्ला (प्राथमिक विद्यालय 1 - 5) | पहली पाली 10 बजे से 12 बजे तक | 29 जनवरी, 2026 (गुरूवार) |
| गणित एवं विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, उर्दू, संस्कृत, अंग्रेजी (मध्यम विद्यालय 6-8 तक) | दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से 5.00 बजे तक |
BPSC School Teacher Exam Date 2026: ऑनलाइन शेड्यूल कैसे चेक करें?
विशेष विद्यालय अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा 29 जनवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी। जिसका शेड्यूल उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं:
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर स्कूल टीचर भर्ती परीक्षा 2025 लिंक पर क्लिक करें।
-
अब अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
-
विवरण जमा करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
-
एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लें और आधार से जुड़े बायोमेट्रिक निर्देशों की जांच करें।
BPSC स्पेशल स्कूल टीचर एग्जाम पैटर्न 2025
| बिहार विशेष शिक्षक परीक्षा पैटर्न 2025 (कक्षा 1 से 5 तक) | |||
| विषय | टॉपिक | प्रश्न | अंक |
| भाषा पात्रता | अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, बांग्ला | 30 | 30 |
| सामान्य अध्ययन | प्रारंभिक गणित, मानसिक क्षमता परीक्षण, सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल और पर्यावरण | 120 | 120 |
| कुल | 150 | 150 | |
| बिहार विशेष शिक्षक परीक्षा पैटर्न 2025 (कक्षा 6 से 8 तक) | |||
| विषय | टॉपिक | प्रश्न | अंक |
| भाषा पात्रता | अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, बांग्ला | 30 | 30 |
| सामान्य अध्ययन | प्रारंभिक गणित, सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल | 40 | 40 |
| माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों के लिए विषय प्रश्न पत्र | गणित एवं विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, उर्दू, संस्कृत, अंग्रेजी | 80 | 80 |
| कुल | 150 | 150 | |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation