JEE Advanced 2026 Registration Start: एलिजिबिलिटी, फीस और लास्ट डेट और रजिस्ट्रेशन करने की जानकारी jeeadv.ac.in से प्राप्त करें

Last Updated: Apr 23, 2026, 10:33 IST

जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 23 अप्रैल, 2026 को सुबह 10:00 बजे से योग्य छात्रों के लिए jeeadv.ac.in पर शुरू हो गई है। पात्र छात्रों को एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने के लिए 2 मई, 2026 तक रजिस्ट्रेशन को पूरा करें। साथ ही, एंट्रेंस एग्जाम 17 मई, 2026 को निर्धारित है।

JEE Advanced 2026 Registration Start
JEE Advanced 2026 Registration Start

IIT में प्रवेश का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट है। JEE Advanced 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज, यानी 23 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू हो रही है। अगर आपने JEE Main क्वालीफाई कर लिया है। साथ ही, टॉप 2,50,000 छात्रों में जगह बनाई है, तो आप देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों (IITs) में एडमिशन के लिए इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से इस एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

Important Dates: महत्वपूर्ण डेट्स

जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए शेड्यूल जारी हो चुका है। पूरा टाइम टेबल यहां देखें। 

कार्यक्रम डेट और टाइम
रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट 23 अप्रैल, 2026 (सुबह 10:00 बजे)
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट  02 मई, 2026 (रात 11:59 बजे)
फीस जमा करने की लास्ट डेट 04 मई, 2026 (रात 11:59 बजे)
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट 11 मई, 2026
एग्जाम की डेट (Paper 1 & 2) 17 मई, 2026

योग्यता मानदंड (Eligibility Criteria)

रजिस्ट्रेशन करने से पहले सुनिश्चित करें कि आप इन पांच प्रमुख शर्तों को पूरा करते हैं:

  1. JEE Main में प्रदर्शन: छात्र को JEE Main 2026 (B.E./B.Tech. पेपर) में सफल होना चाहिए और सभी कैटेगरी को मिलाकर टॉप 2,50,000 रैंक होल्डर्स में शामिल होना चाहिए।
  2. आयु सीमा: सामान्य/OBC कैटेगरी के छात्रों का जन्म 1 अक्टूबर 2001 को या उसके बाद होना चाहिए। SC/ST/PwD छात्रों को 5 साल की छूट दी गई है (जन्म 1 अक्टूबर 1996 या उसके बाद)।
  3. प्रयासों की संख्या: एक छात्र लगातार दो सालों में अधिकतम 2 बार ही जेईई एडवांस्ड एग्जाम दे सकता है।
  4. 12वीं कक्षा में उपस्थिति: छात्र ने पहली बार 12वीं की एग्जाम 2025 या 2026 में दी होनी चाहिए।
  5. IIT में पिछला एडमिशन: जिन छात्रों ने पहले कभी किसी IIT में एडमिशन लिया है (सीट स्वीकार की है), वे इस एग्जाम के पात्र नहीं हैं।

JEE Advanced 2026 Registration Fees: रजिस्ट्रेशन फीस

विभिन्न श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क नीचे दी गई तालिका में दिया गया है:

श्रेणी (Category)

शुल्क (₹)

महिला उम्मीदवार (सभी श्रेणियों की)

₹1,600

SC, ST, और PwD उम्मीदवार

₹1,600

अन्य सभी उम्मीदवार (General/OBC-NCL)

₹3,200

JEE Advanced 2026 Registration कैसे करें? 

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: अपने JEE Main 2026 रोल नंबर और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें।
  • स्टेप 3: पूछी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • स्टेप 4: आवश्यक दस्तावेज (10वीं-12वीं की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र आदि) स्कैन करके अपलोड करें।
  • स्टेप 5: अपनी पसंद के 8 एग्जाम शहरों का चयन करें।
  • स्टेप 6: रजिस्ट्रेशन फिस का भुगतान करें और कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट लें।

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 23, 2026, 10:33 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News