UP Board Result 2026: डिजिलॉकर पर 'Coming Soon' का सिग्नल, जल्द जारी होंगे 10वीं-12वीं का Result

Last Updated: Apr 21, 2026, 16:21 IST

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही,10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट घोषित करने वाला है। ऑफिशियल डिजीलॉकर पोर्टल पर 'जल्द आ रहा है' का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। बाकी सभी अपडेट्स के लिए upmsp.edu.in और upresults.nic.in से देखें। 

UP Board Result 2026 Digilocker Signs
UP Board Result 2026 Digilocker Signs

UPMSP Result Latest Update: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। छात्रों को अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतेजार है। बोर्ड ने ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ इस बार DigiLocker ने भी अपनी ऐप पर 'Coming Soon' का बैनर लगा दिया है, जिसका यह मतलब है कि रिजल्ट किसी भी वक्त घोषित किए जा सकते हैं।

इस साल 10वीं और 12वीं के एग्जाम देने वाले 52 लाख से अधिक छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड तैयार रखें। प्रयागराज मुख्यालय द्वारा रिजल्ट घोषित होने के बाद, छात्र ऑफिशियल वेबसाइटों upmsp.edu.in और upresults.nic.in के माध्यम से अपनी डिजिटल मार्कशीट को डाउनलोड कर सकते हैं। 

UP Board 10th-12th Result: मुख्य जानकारी

छात्र UP बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट अपडेट्स और डिटेल्स के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। 

इवेंट  अपडेट्स 
बोर्ड का नाम उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)
कक्षाएं 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट )
रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट  25 अप्रैल 2026 तक
रिजल्ट चेक करने का मोड  आधिकारिक वेबसाइट, SMS और डिजिलॉकर
कुल पंजीकृत छात्र लगभग 55 लाख
ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in

DigiLocker पर 'Coming Soon' का क्या मतलब है?

डिजिलॉकर ने अपनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 के लिए एक अलग से पेज एक्टिव कर दिया है।

  • छात्र भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट क्रैश होने पर भी अपनी डिजिटल मार्कशीट तुरंत डाउनलोड कर पाएंगे।
  • डिजिलॉकर से प्राप्त मार्कशीट पूरी तरह से वैलिड होती है। इसे भविष्य में कॉलेज एडमिशन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

वेबसाइट पर रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक्स

जैसे ही बोर्ड रिजल्ट की घोषणा करेगा, आप निम्नलिखित आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे:

डिजिलॉकर (DigiLocker) से रिजल्ट कैसे चेक करें?

रिजल्ट जारी होते ही आप इन स्टेप्स से अपनी मार्कशीट पा सकते हैं:

  1. ऐप डाउनलोड करें: सबसे पहले Play Store या App Store से 'DigiLocker' ऐप डाउनलोड करें।
  2. अकाउंट बनाएं/लॉगिन करें: अपने आधार नंबर और मोबाइल नंबर का उपयोग करके साइन-अप करें।
  3. सर्च करें: 'Education' सेक्शन में जाकर "UP Board" या "UPMSP" सर्च करें।
  4. कक्षा चुनें: अपनी क्लास (10th या 12th) का चयन करें।
  5. डिटेल्स भरें: अपना रोल नंबर और पासिंग ईयर (2026) दर्ज करें।
  6. डाउनलोड करें: आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, इसे PDF के रूप में सेव कर लें।
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 21, 2026, 16:21 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News