Indian Army Agniveer Admit Card 2025 OUT: भारतीय सेना ने 16 जून 2025 को आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) पदों के लिए आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है। आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा 30 जून 2025 से विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख में साझा किए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड 2025 डायरेक्ट डाउनलोड लिंक, परीक्षा कार्यक्रम, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स और अन्य विवरणों के लिए नीचे दिए लेख को पढ़ें।
Agniveer Admit Card 2025 Direct Link
भारतीय सेना ने अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) परीक्षा के लिए अग्निवीर एडमिट कार्ड 2025 लिंक आज, 16 जून 2025 को एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए आधिकारिक वेबसाइट के लिंक पर क्लिक कर अपने लॉगिन विवरण दर्ज कर अपना अग्निवीर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
अग्निवीर एडमिट कार्ड 2025 लिंक |
Indian Army Agniveer Admit Card 2025 Release Date
अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका से अग्निवीर परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड रिलीज तिथि चेक कर सकते हैं।
Indian Army Agniveer Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?
-
सबसे पहले इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
अब “Login / Apply Online” सेक्शन में जाएं, जहां आपने भर्ती फॉर्म भरा था।
-
“Agniveer Admit Card 2025 Download” लिंक पर क्लिक करें (लिंक एक्टिव होने के बाद)।
-
अपनी रजिस्टर्ड ईमेल ID या मोबाइल नंबर डालें।
-
फिर पासवर्ड और कैप्चा कोड भरें और सबमिट करें।
-
स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखेगा। इसमें नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, परीक्षा तिथि, सेंटर जैसी सभी जानकारियां ध्यान से जांच लें।
-
एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लें और परीक्षा के दिन साथ लेकर जाएं।
अग्निवीर एडमिट कार्ड 2025 के बारे में लेटेस्ट अपडेट यहां से प्राप्त करें।