Rajasthan PTET Answer Key 2025 PDF Download: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा द्वारा इस महीने के अंत में आधिकारिक राजस्थान PTET उत्तर कुंजी 2025 ऑनलाइन जारी किए जाने की उम्मीद है। 15 जून को आयोजित प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) में 2 वर्षीय B.Ed और 4 वर्षीय एकीकृत B.A.B.Ed./B.Sc.B.Ed. पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा के लिए 2.73 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।
Rajasthan PTET Answer Key 2025 Date: कब आएगी राजस्थान पीईटी उत्तर कुंजी 2025?
VMOU, Kota के अनुसार, राजस्थान पीटीईटी उत्तर कुंजी 2025 जल्द ही आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी। संभावना है कि विश्वविद्यालय इसे जून के चौथे सप्ताह (20 से 30 जून के बीच) में प्रकाशित कर सकता है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी के साथ प्रश्न पत्र की PDF भी डाउनलोड करनी चाहिए। इससे वे अपने प्रदर्शन का विश्लेषण कर सकेंगे और अनुमान लगा पाएंगे कि उनका संभावित स्कोर कितना हो सकता है।
PTET Answer Key 2025: राजस्थान पीईटी उत्तर कुंजी 2025 हाइलाइट्स
PTET उत्तर कुंजी 2025 को जल्द ही वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से आंसर की से संबंधित सभी अपडेट और प्रमुख जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।
संगठन का नाम |
वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा |
परीक्षा का नाम |
राजस्थान प्री-टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (PTET) 2025 |
परीक्षा का माध्यम |
ऑफलाइन |
आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि |
जून 2025 का चौथा सप्ताह |
परीक्षा तिथि |
15 जून 2025 (रविवार) |
अंक प्रणाली |
प्रत्येक सही उत्तर पर 3 अंक दिए जाएंगे |
नेगेटिव मार्किंग |
नहीं |
परीक्षा का स्तर |
राज्य स्तरीय |
आधिकारिक वेबसाइट |
https://ptetvmoukota2025.in |
Rajasthan PTET Answer Key 2025 PDF Download Kaise Kare?
राजस्थान पीटीईटी पेपर 2025 की उत्तर कुंजी (ptetvmoukota2025.in PTET 2025 Answer Key Rajasthan) डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित सरल चरणों का पालन कर सकते हैं:
-
सबसे पहले अपने ब्राउज़र में राजस्थान पीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
-
होमपेज पर जाकर उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है:
"बी.ए. बी.एड./बी.एससी. बी.एड. (4 वर्षीय) या बी.एड. (2 वर्षीय) कोर्स के लिए यहाँ क्लिक करें"। -
इसके बाद एक नया पेज खुलेगा।
-
अब अपने कोर्स के अनुसार लिंक चुनें:
"PTET-2025 उत्तर कुंजी" या "Integrated-2025 उत्तर कुंजी" पर क्लिक करें। -
स्क्रीन पर संबंधित उत्तर कुंजी की PDF फाइल दिखाई देगी।
-
अपने प्रश्न पत्र के सेट के अनुसार उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें।