IBPS AFO Application Form 2026: आईबीपीएस एएफओ 190 पदों के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका, जल्दी करें Apply
IBPS AFO Application Form 2026: आईबीपीएस में 190 एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर (AFO) पदों के ऑनलाइन आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आईबीपीएस पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
IBPS AFO Application Form 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल (IBPS) ने CRP SPL-XIV के तहत 190 एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर (AFO) (स्केल-1) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। आज इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि है। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने वाले अभ्यर्थियों के पास यह आखिरी मौका है।
आईबीपीएस एएफओ की प्रारंभिक परीक्षा अगस्त 2026 और मुख्य परीक्षा नवंबर 2026 में आयोजित की जा सकती है। एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 या 5 दिन पहले जारी किए जाने की उम्मीद है।
IBPS AFO Application Form 2026 Last Date - हाइलाइट्स
आईबीपीएस में एएफओ पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना चाहिए। अपात्र होने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। नोटिफिकेशन की PDF में परीक्षा की तिथि, वैकेंसी डिटेल्स, शैक्षणिक योग्यता, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस, चयन प्रक्रिया और सैलरी सहित अन्य डिटेल्स दी गई है।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल (IBPS) |
| पद का नाम | एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर (AFO) (स्केल-1) |
| रिक्त पदों की संख्या | 190 |
| एप्लीकेशन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन करने की तिथि | जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक |
| चयन प्रक्रिया | प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू |
| ऑफिशियल वेबसाइट | ibps.in |
IBPS AFO Apply Online 2026 Link
आईबीपीएस एएफओ पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म IBPS के ऑफिशियल पोर्टल के माध्यम से जमा कर सकते हैं। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर सहित अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने चाहिए। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में पर्सनल डिटेल्स, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करना, आवेदन शुल्क का भुगतान और फॉर्म का फाइनल सबमिशन शामिल है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
| आईबीपीएस एएफओ भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक |
IBPS AFO Exam Date 2026 Application Form Eligibility Criteria
आरआरबी जूनियर इंजीनियर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता - उम्मीदवारों के पास आईबीपीएस एएफओ पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कृषि, उद्यान विज्ञान, पशुपालन, पशु चिकित्सा विज्ञान, डेयरी विज्ञान, मत्स्य विज्ञान, मत्स्य पालन, कृषि-विपणन एवं सहकारिता, सहकारिता एवं बैंकिंग, कृषि वानिकी, कृषि जैव प्रौद्योगिकी, बी.टेक जैव प्रौद्योगिकी, खाद्य विज्ञान, कृषि व्यवसाय प्रबंधन, खाद्य प्रौद्योगिकी, डेयरी प्रौद्योगिकी, कृषि इंजीनियरिंग, रेशम उत्पादन, मत्स्य इंजीनियरिंग या संबंधित विषयों में 4 वर्षीय डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा - न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए जबकि अधिकतम आयु 30 वर्ष है। आयु सीमा में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी।
IBPS AFO Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
आईबीपीएस एएफओ पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
-
होमपेज पर CRP Specialist Officers या CRP SPL-XVI" लिंक पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। पर्सनल डिटेल भरें।
-
अब एप्लिकेशन फॉर्म भरें।
-
पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें।
-
आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
-
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
फॉर्म सबमिट करने से पहले दर्ज की गई सभी जानकारी को अच्छे से चेक कर लें।
-
Submit बटन पर क्लिक करें।
-
जमा किए गए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
ये भी पढ़ें: UGC NET Answer Key 2026: जुलाई के इस वीक में आ सकती है यूजीसी नेट उत्तर कुंजी, ऐसे डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.