HPBOSE 12th Result 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) कल यानी 04 मई 2026 को कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी करेगा। एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट सुबह 11.00 बजे जारी किया जाएगा। कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर अपलोड कर दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र एचपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रोल नंबर सहित अन्य जानकारी का इस्तेमाल करके रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा आप डिजीलॉकर की मदद से भी रिजल्ट देख सकते हैं।
HPBOSE 12th Result 2026 - हाइलाइट्स
एचपी बोर्ड कल यानी 04 मई 2026 को अपनी ऑफिशियवल वेबसाइट पर कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्रों को सलाह दी जाती है कि उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर स्कूल से संपर्क किया जा सकता है। नीचे टेबल में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| बोर्ड का नाम | हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) |
| परीक्षा का नाम | 12वीं |
| परीक्षा की तिथि | 03 मार्च 2026 से 01 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित |
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | 04 मई 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | hpbose.org |
HPBOSE 12th Result 2026 डाउनलोड कैसे करें?
एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले एचपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
-
HPBOSE 12th Result 2026 पर क्लिक करें।
-
रोल नंबर सहित अन्य जानकारी दर्ज करें।
-
12वीं के रिजल्ट में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें।
-
रिजल्ट डाउनलोड कर लें। इसकी एक कॉपी भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
ये भी पढ़ें: HPSC HCS Prelims Final Answer Key 2026: एचपीएससी एचसीएस फाइनल आंसर-की जारी, ये रहा डाउनलोड लिंक