Haryana D.El.Ed Admission 2026-28 Notification Out: D.El.Ed में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन 4 मई से शुरू, जानें फीस और Registration की डिटेल्स

Last Updated: Apr 28, 2026, 13:32 IST

टीचर्स बनने की राह देख रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा D.El.Ed (2026-28) सेशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 4 मई से 11 मई 2026 तक एप्लीकेशन को खोल दिया गया है। यदि आप टीचर बनने का सपना देख रहे हैं, तो SCERT की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जल्द रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर लें।

D.El.Ed Admission 2026-28 Registration Dates
D.El.Ed Admission 2026-28 Registration Dates

D.El.Ed Admission 2026-28 Registration Dates: हरियाणा में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर आ गया है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), हरियाणा ने सेशन 2026-28 के लिए D.El.Ed कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन से जुड़ी ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दी है। यह प्रक्रिया ऑफिशियल कार्यक्रम के अनुसार 4 मई से 11 मई 2026 तक जारी रहेगी। 

यदि आप भी प्राइमरी स्कूल टीचर बनने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। साथ ही, आप जल्द से जल्द वेबसाइट पर जाकर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। 

हरियाणा DElED एडमिशन 2026-28 की डिटेल्स 

हरियाणा DElED एडमिशन 2026-28 की डिटेल्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को अच्छे से चेक करें। 

ऑर्गेनाइजेशन  स्टेट काउंसलिंग ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग, हरियाणा
कोर्स का नाम  डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन
कोर्स ड्यूरेशन 2 साल
एप्लीकेशन मोड ऑनलाइन 
रजिस्ट्रेशन डेट 4 मई से 11 मई 2026
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 10+2 के साथ 50% मार्क्स
सिलेक्शन प्रोसेस मेरिट (10+2 मार्क्स)
ऑफिशियल वेबसाइट scertharyana.gov.in , dedharyana.org 

हरियाणा D.El.Ed एडमिशन 2026: महत्वपूर्ण डेट्स 

छात्र D.El.Ed एडमिशन 2026-28 की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। छात्र इससे जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल पर नजर डालें।  

महत्वपूर्ण घटना डेट्स (एक्सपेक्टेड डेट)
नोटिस जारी होने की डेट  28 अप्रैल 2026
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट 04 मई 2026
रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट  11 मई 2026
पहली मेरिट लिस्ट जारी होना 13 मई 2026
कक्षाएं शुरू होने की डेट 01 जुलाई 2026

D.El.Ed एडमिशन 2026: रजिस्ट्रेशन कौन कर सकता है?

जो भी छात्र इस कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते है, वे पहले इसके एलिजिबिलिटी क्रैटेरिया को अच्छे से चेक करें। ये जानने के लिए आप यहां देखें।  

  • शैक्षणिक योग्यता: छात्रों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) न्यूनतम 50% मार्क्स के साथ पास होना चाहिए।
  • अनिवार्य सब्जेक्ट: 10वीं में हिंदी/संस्कृत और 12वीं में अंग्रेजी सब्जेक्ट होना जरूरी है।
  • आयु सीमा: विभाग के नियमानुसार न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए।

D.El.Ed Admission 2026-28 Application Fee: रजिस्ट्रेशन फीस 

छात्र इस कोर्स के लिए ऑनलाइन फॉर्म जमा करते समय अपनी कैटेगरी के अनुसार इन निम्नलिखित फीस को एक बार चेक कर लें। 

  • सामान्य कैटेगरी (General): ₹500
  • SC/BC/EWS/PH (हरियाणा के निवासी): ₹275
  • भुगतान का माध्यम: डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग।

D.El.Ed के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? 

हरियाणा D.El.Ed में एडमिशन के लिए सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। आप रजिस्ट्रेशन को आसानी से करने के लिए यहां नीचे दिए गए आसान और सिंपल स्टेप्स को देखें। 

  1. ऑफिशियल वेबसाइट scertharyana.gov.in पर जाएं।
  2. 'New Registration' लिंक पर क्लिक करें और अपनी जानकारी भरें।
  3. फिर, फॉर्म में दिए गए सभी कॉलम्स को फिल करें।
  4. उसके बाद आपको कम से कम 5 कॉलेजो की प्राथमिकता भरनी होगी।
  5. अपनी फोटो, हस्ताक्षर और आधार कार्ड अपलोड करें।
  6. रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें और भविष्य के फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें।

D.El.Ed से जुड़ी जरूरी सलाह

  • मेरिट लिस्ट: हरियाणा में D.El.Ed एडमिशन के लिए कोई एंट्रेंस एग्जाम नहीं होता है। इस कोर्स में सिलेक्शन 12वीं के मार्क्स के आधार किया जाता है। साथ ही, उसी के अनुसार एक मेरिट लिस्ट भी तैयार की जाती है।

  • दस्तावेज: काउंसलिंग के समय 10वीं, 12वीं की मार्कशीट, हरियाणा निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), और जाति प्रमाण पत्र जैसे असली दस्तावेज तैयार रखें।

यहां भी पढ़े: Uttarakhand School Time Revised: धन सिंह रावत ने दिया आदेश 1 मई से नया ग्रीष्मकालीन कार्यक्रम, ग्रमी को देख बदली School Timing

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 28, 2026, 13:32 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News