School Holiday 2026: दिल्ली में 11 सितंबर को स्कूल बंद, BRICS Summit के कारण सरकार ने जारी की छुट्टी

Last Updated: Sep 6, 2026, 20:13 IST

BRICS Summit 2026, School Holiday 2026: यह शिखर सम्मेलन 11 से 13 सितंबर तक भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है। इसमें ब्रिक्स के लगभग 30 सदस्य और सहयोगी देशों के नेताओं के एक साथ आने की उम्मीद है। साथ ही, इसके चलते 11 सितंबर को सभी स्कूलों में छुट्टी जारी कर दी गई है। 

School Holiday 2026: दिल्ली में 11 सितंबर को स्कूल बंद, BRICS Summit के कारण सरकार ने जारी की छुट्टी
School Holiday 2026: दिल्ली में 11 सितंबर को स्कूल बंद, BRICS Summit के कारण सरकार ने जारी की छुट्टी

Delhi School Holiday 2026: दिल्ली के स्कूली छात्रों और पेरेंट्स के लिए स्कूलों की छुट्टी को लेकर एक अपडेट सामने आई है। शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को सरकार ने दिल्ली में सभी स्कूलों को बंद रहने का आदेश जारी किया। 

दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने 5 सितंबर को एक ऑफिशियल नोटिस जारी किया है, जिसमें यह स्पष्ट किया है कि 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले BRICS Summit 2026 मद्देनजर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सभी स्कूलों को 11 सितंबर 2026 को बंद रखा जाएगा। इसमें सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त गैर-सहायता प्राप्त प्राइवेट स्कूल शामिल हैं।

स्कूलों में यह छुट्टी किसी सामान्य मौसमी अवकाश के कारण नहीं बल्कि BRICS Summit 2026 की तैयारियों और राजधानी में होने वाली सुरक्षा और यातायात की व्यवस्थाओं को ओर ध्यान से करने के लिए जारी की गई है। 

11 सितंबर को दिल्ली में स्कूल क्यों रहेंगे बंद?

दिल्ली में 18वें BRICS Leaders' Summit के आयोजन के कारण 11 सितंबर 2026 को सभी स्कूलों में छुट्टी को ऐलान कर दिया गया है। 

दिल्ली शिक्षा निदेशालय के 5 सितंबर 2026 के आदेश के मुताबिक, निदेशालय के अधीन आने वाले सभी कार्यालय और स्कूल 11 सितंबर को छुट्टी का पालन करेंगे। आदेश में सरकारी स्कूलों के साथ सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त गैर-सहायता प्राप्त निजी स्कूलों को भी शामिल किया गया है।

इस फैसले का प्रमुख उद्देश्य राजधानी में BRICS Summit से जुड़ी सुरक्षा, यातायात और लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं को सुचारू रखना है।

18th BRICS Leaders' Summit - Highlights  

18th BRICS Leaders' Summit के लिए दिल्ली शिक्षा निदेशालय की ओर से 11 सितंबर की छुट्टी जारी की गई है। 2 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम की मुख्य जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दी गई इस टेबल को देखें। 

इवेंट 

डिटेल्स 

छुट्टी की डेट

11 सितंबर 2026, शुक्रवार

छुट्टी का कारण

BRICS Summit 2026

नोटिस जारी करने वाला विभाग

दिल्ली शिक्षा निदेशालय

किन स्कूलों पर लागू

सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त गैर-सहायता प्राप्त प्राइवेट स्कूल

संबंधित कार्यक्रम

18वां BRICS Leaders' Summit

कब तक जारी रहेगा ये कार्यक्रम 

12 और 13 सितंबर 2026 

मुख्य आयोजन स्थल

भारत मंडपम, नई दिल्ली

BRICS Summit क्या है और दिल्ली में इसका आयोजन क्यों महत्वपूर्ण है?

BRICS दुनिया की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं का एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय ग्रुप है। भारत 2026 में BRICS की अध्यक्षता कर रहा है। साथ ही, इसी क्रम में नई दिल्ली में 18वें BRICS Leaders' Summit का आयोजन किया जा रहा है।

18वीं BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों यानी हैड ऑफ स्टेट और वरिष्ठ प्रतिनिधियों यानी सीनियर रेप्रेसेंटेटिव के दिल्ली पहुंचने की संभावना है, जिसके लिए राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को काफी ज्यादा बढ़ाई जाती है। इसी के साथ VVIP मूवमेंट के कारण कई प्रमुख रास्तों पर यातायात प्रबंधन की जरूरत पड़ती है।

नई रिपोर्टों के अनुसार 18th BRICS Leaders' Summit सम्मेलन से संबंधित कार्यक्रम इस साल 2026 भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। साथ ही, राजधानी में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्यक्रम जारी कर दिए गए हैं।

स्कूल बंद करने के पीछे ट्रैफिक और सुरक्षा भी बड़ी वजह

BRICS Summit जैसे बड़े इंटरनेशनल आयोजन में विदेशी प्रतिनिधिमंडलों और VVIP के वाहनों के आने-जाने के लिए विशेष सुरक्षा की व्यवस्था करवाई जाएगी। इसका असर दिल्ली के लोकल यातायात पर भी पड़ सकता है।

रिपोर्टों के अनुसार दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सम्मेलन से जुड़े कार्यक्रमों के लिए 22 डायवर्जन प्वाइंट और 35 से अधिक सड़कों पर यातायात प्रबंधन की तैयारी की जा रही है।

ऐसी स्थिति में हजारों छात्रों और स्कूल बसों की नियमित आने-जाने को कम करना प्रशासन के लिए यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को आसान बना सकता है। इसी वजह के कारण 11 सितंबर को स्कूल बंद रखने का फैसला छात्रों के लिए भी राहत देने वाला माना जा रहा है।

BRICS Summit के चलते सरकारी दफ्तर भी रहेंगे बंद

3 सितंबर को दिल्ली के उपराज्यपाल ने भी 11 सितंबर 2026 को दिल्ली सरकार के तहत आने वाले सभी सरकारी ऑफिस में छुट्टी जारी कर दी है। ये फैसला BRICS समिट और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया था। इस संबंध में दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 3 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी किया था। 

School Holiday 2026 for 18th BRICS Leaders Summit Official Notice 2026

BRICS Summit, 12-13 सितंबर 2026 को आयोजित होगा कार्यक्रम

इस साल 18th BRICS Leaders' Summit को 12 और 13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। भारत ने 1 जनवरी को BRICS की घूम-घूमकर मिलने वाली अध्यक्षता संभाली थी। अब भारत इस समिट के लिए एक पूरा कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिसमें BRICS के सभी सदस्य और पार्टनर जैसे अलग-अलग देशों के नेता शामिल होंगे। 

इसके अलावा आउटरीच के लिए आमंत्रित देशों के प्रतिनिधि भी इसमें हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन इस साल 2026 भारत मंडपम में किया जा रहा है। साथ ही, इस बार भारत ने अपनी BRICS अध्यक्षता के लिए ‘Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability’ थीम रखी है। इसके साथ लोगों को सेंटर में रखने वाले ‘Humanity First’ पर भी जोर दिया गया है। 

क्या प्राइवेट स्कूल भी 11 सितंबर को बंद रहेंगे?

हां, 18th BRICS Leaders' Summit के लिए लागू किए आदेश के दायरे में सभी प्राइवेट स्कूलों को भी शामिल किया गया हैं। दिल्ली शिक्षा निदेशालय के आदेश में सरकारी स्कूलों के साथ government-aided और unaided recognised private schools को भी अलग से हाइलाइट किया गया है। इसी लिए दिल्ली के सभी स्कूल बंद रहेंगे। 

18th BRICS Leaders' Summit के चलते क्या 12 और 13 सितंबर को भी स्कूल बंद रहेंगे?

नहीं, 18th BRICS Leaders' Summit कार्यक्रम के चलते स्कूलों की केवल 11 सितंबर की ही  छुट्टी का आदेश जारी किया गया है। वहीं, 12 सितंबर को शनिवार और 13 सितंबर को रविवार होने के कारण कई स्कूलों की छुट्टी रहती है। वहीं, कई स्कूलों के  अकादमिक कैलेंडर पर निर्भर करेगा। 12 और 13 सितंबर BRICS Summit होने के कारण अपनी छुट्टी से जुड़ी अपडेट के लिए स्कूल नोटिस को देखें।

यहां भी पढ़े: School Holiday 2026 (7 Sep): 5-6 सितंबर की भारी बारिश के बाद दिल्ली-NCR में Yellow Alert, क्या कल 7 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल?

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 6, 2026, 20:13 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News