DSSSB TGT Vacancy 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से टीजीटी (Trained Graduate Teacher) शिक्षकों से आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 5346 टीजीटी शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। जिसके ऑनलाइन आवेदन 9 अक्टूबर, 2025 से शुरू कर दिए गए थे। संबंधित भर्ती के जरिए मैथ्स, इंग्लिश, सोशल साइंस, नेचुरल साइंस, हिंदी, संस्कृत सहित शिक्षक आवेदन करने के योग्य हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 7 नवंबर, 2025 (11.59) तक अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में नौकरी चाहने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार जनरल/OBC/ EWS कैंडिडेट को 100 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करने होंगे। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आगे लेख पढ़ें।
Also Check: Rajasthan VDO Admit Card 2025
DSSSB TGT Vacancy 2025: नोटिफिकेशन पीडीएफ
डीएसएसएसबी टीजीटी ऑनलाइन आवेदन जमा करने से पहले उम्मीदवारों को खुद को रजिस्टर्ड करना आवश्यक है। जो उम्मीदवार संबंधित पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें टीजीटी रिक्त पद, आवेदन तिथियां और आवेदन शुल्क सहित डिटेल नोटिफिकेशन में मिल जाएगी। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नोटिफिकेशन पीडीएफ डायरेक्ट लिंक में दिया गया है, जिसे वे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:
| डीएसएसएसबी टीजीटी भर्ती 2025 |
DSSSB TGT Vacancy 2025: महत्वपूर्ण विवरण
डीएसएसएसबी शिक्षक भर्ती 2025 के लिए विभिन्न विषयों में कुल 5346 रिक्तियों की घोषणा की गई है। इच्छुक शिक्षक दिल्ली के सरकारी स्कूलों में आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ा महत्वपूर्ण विवरण नीचे टेबल में देखें:
| प्राधिकरण का नाम | दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) |
| पद का नाम | टीजीटी शिक्षक भर्ती (ग्रुप बी) |
| पदों की संख्या | 5346 |
| आवेदन करने की तिथि | 9 अक्टूबर 2025 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 7 नवंबर, 2025 |
| आयु सीमा | 33 वर्ष |
| आवेदन शुल्क | सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस - 100 रुपये |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा |
| ऑफिशियल वेबसाइट | https://dsssb.delhi.gov.in/ |
DSSSB TGT Vacancy 2025 last date: शैक्षणिक योग्यता
-
संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएट या पीजी ग्रेजुएट। कुछ पदों के लिए विषय-विशिष्ट डिग्री।
-
बी.एड. डिग्री या तीन वर्षीय बी.एड.-एम.एड. (यदि चार वर्षीय पाठ्यक्रम पूरा किया गया है तो आवश्यक नहीं है)।
-
टीजीटी पदों के लिए सीटीईटी पास (सीबीएसई द्वारा आयोजित) जरूरी है।
-
ड्राइंग शिक्षक के लिए भर्ती नियमों में उल्लिखित प्रासंगिक कला/ड्राइंग डिग्री/डिप्लोमा।
-
विशेष शिक्षा शिक्षक के लिए ग्रेजुएशन, बी.एड. (विशेष शिक्षा) या समकक्ष डिप्लोमा तथा सीटीईटी पास।
DSSSB TGT Vacancy 2025 Selection Process: चयन प्रक्रिया
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के माध्यम से किया जाएगा:
- ऑनलाइन आवेदन
- टियर 1 एग्जाम 2025
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
डीएसएसएसबी टीजीटी भर्ती के लिए ऑनलाइन कैसे अप्लाई करें?
मैथ्स, इंग्लिश, सोशल साइंस, नेचुरल साइंस, हिंदी, संस्कृत सहित पीजीटी शिक्षकों के कुल 5346 रिक्त पदों के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, DSSSB TGT Teacher Recruitment 2025 पर जाएं।
स्टेप 3 अब DSSSB TGT Teacher Online Application Form 2025 भरें।
स्टेप 4 अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
स्टेप 5 एप्लीकेशन फीस भरें और प्रिंट आउट लें।
DSSSB TGT Vacancy 2025: आवेदन लिंक
डीएसएसएसबी द्वारा निकाली गई भर्ती विभिन्न विषयों के लिए निकाली गई हैं। जिसका उद्देश्य शिक्षण कार्यबल को मजबूत करना और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करना है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं:
| डीएसएसएसबी टीजीटी भर्ती 2025 |
DSSSB TGT Teacher Vacancy 2025: श्रेणीवार रिक्तियां
नीचे टेबल में सभी विषयों के टीचर के साथ - साथ श्रेणीवार रिक्त पदों का विवरण दिया गया है, जिसकी जांच कर उम्मदीवार अपना आवेदन आसानी से पूरा कर सकते हैं:
| पोस्ट नाम | लिंग | UR | EWS | OBC | SC | ST | कुल | PwBD |
| टीजीटी मैथ्स | पुरुष | 319 | 106 | 158 | 127 | 34 | 744 | 52 |
| महिला | 194 | 65 | 116 | 1 | 0 | 376 | 51 | |
| टीजीटी इंग्लिश | पुरुष | 321 | 126 | 263 | 140 | 19 | 869 | 44 |
| महिला | 20 | 42 | 31 | 8 | 3 | 104 | 27 | |
| टीजीटी सोशल साइंस | पुरुष | 178 | 36 | 609 | 31 | 5 | 310 | 11 |
| महिला | 54 | 10 | 21 | 6 | 1 | 92 | 4 | |
| टीजीटी नेचुरल साइंस | पुरुष | 306 | 71 | 116 | 84 | 53 | 630 | 33 |
| महिला | 220 | 72 | 120 | 56 | 34 | 502 | 40 | |
| टीजीटी हिंदी | पुरुष | 274 | 43 | 63 | 38 | 02 | 420 | 18 |
| महिला | 37 | 14 | 43 | 14 | 28 | 136 | 14 | |
| टीजीटी संस्कृत | पुरुष | 34 | 78 | 165 | 55 | 10 | 342 | 25 |
| महिला | 106 | 51 | 181 | 55 | 23 | 416 | 34 | |
| टीजीटी उर्दू | पुरुष | 0 | 14 | 28 | 1 | 2 | 45 | 3 |
| महिला | 0 | 35 | 81 | 0 | 0 | 116 | 9 | |
| टीजीटी पंजाबी | पुरुष | 0 | 17 | 46 | 4 | 0 | 67 | 3 |
| महिला | 0 | 39 | 103 | 18 | 0 | 160 | 12 | |
| टीजीटी ड्राइंग टीचर | 0 | 7 | 0 | 6 | 2 | 0 | 15 | 1 |
| टीजीटी स्पेशल एजुकेशन टीचर | 0 | 0 | 0 | 0 | 2 | 0 | 02 | 0 |
| कुल रिक्त पद | 2070 | 1601 | 642 | 214 | 819 | 5346 | 381 | |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation