DSSSB Final Answer Key 2026: डीएसएसएसबी फाइनल आंसर-की dsssb.delhi.gov.in पर जल्द जारी, इस लिंक से डाउनलोड कर सकेंगे PDF
DSSSB Final Answer Key 2026: डीएसएसएसबी जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर आंसर-की 2026 जारी करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेंडेशियल्स का उपयोग करके फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।
DSSSB Final Answer Key 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर पीआरटी, टीजीटी, पीजीटी और नॉन टीचिंग पदों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की आंसर-की जारी करेगा। इसकी परीक्षा 16 फरवरी से 20 फरवरी 2026, 31 मार्च 2026 और 03 व 10 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेंडेशियल्स (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) का उपयोग करके फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।
DSSSB Final Answer Key 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
डीएसएसएसबी इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से असिस्टेंट टीचर (प्राइमरी), असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर, असिस्टेंट एडिटर, सब एडिटर, पीजीटी संस्कृत (पुरुष), पीजीटी गणित, पीजीट कृषि (पुरुष), पीजीटी बायोलॉजी, पीजीटी इंग्लिश (महिला), पीजीटी हॉर्टिकल्चर (पुरुष), पीजीटी इंग्लिश (पुरुष), पीजीटी संस्कृत (महिला) और पीजीटी कैमिस्ट्री आदि रिक्त पदों को भरना चाहते है। डीएसएसएसबी फाइनल आंसर-की डाउनलोड करने का लिंक जल्द ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा नीचे टेबल में भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।
| डीएसएसएसबी फाइनल आंसर-की डाउनलोड डायरेक्ट लिंक | जल्द उपलब्ध |
DSSSB Final Answer Key 2026 - हाइलाइट्स
डीएसएसएसबी पीआरटी, टीजीटी, पीजीटी और नॉन टीचिंग पदों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की आंसर-की से संबंधित अगर किसी को आपत्ति है, तो वह अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकता है। आपत्ति दर्ज करने के लिए NCERT या किसी फेमस लेखक की स्टैंडर्ड टेक्स्टबुक से जुड़ा कोई डॉक्यूमेंट देना होगा। आपत्ति दर्ज करते समय आपको उस पुस्तक के कवर पेज की फोटो, पुस्तक के लेखक, प्रकाशक का नाम, और जिस पेज पर सही उत्तर लिखा है, उस पेज की साफ फोटो या PDF बनाकर अपलोड करनी होगी। आपत्ति निर्धारित समय-सीमा के भीतर जमा करनी होगी। डेट निकल जाने के बाद आपत्ति दर्ज नहीं की जाएंगी। आप नीचे दी गई टेबल से जरूरी जानकारी चेक कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) |
| पद का नाम | पीआरटी, टीजीटी, पीजीटी और नॉन टीचिंग पद |
| परीक्षा की तिथि | 16 फरवरी से 20 फरवरी 2026, 31 मार्च 2026 और 03 व 10 अप्रैल 2026 को आयोजित |
| आंसर-की जारी होने की तिथि | जल्द |
| आंसर-की डाउनलोड लॉग इन क्रेडेंशियल्स | रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड |
| ऑफिशियल वेबसाइट | dsssb.delhi.gov.in |
DSSSB Final Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें?
डीएसएसएसबी फाइनल आंसर-की डाउनलोड करने टेक्निकल ग्लिच से बचने हेतु अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें। आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले डीएसएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर जाएं और रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
-
DSSSB Final Answer Key 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
आंसर-की डाउनलोड कर लें।
-
आंसर-की से अपने संभावित अंकों का अनुमान लगाएं।
ये भी पढ़ें: Bihar ITI Counselling 2026: बिहार आईटीआई काउंसलिंग फर्स्ट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, इस लिंक से डाउनलोड करें PDF
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.