बड़ी खबर: CBSE ने रिजल्ट में देरी और तकनीकी खराबी की खबरों को नकारा, जानें कब आएगा 12वीं का रिजल्ट

Last Updated: Apr 29, 2026, 18:14 IST

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसमें ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम को लेकर अफवाहें फेल रही थी। इस खबर को देख परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने जवाब दिया। साथ ही, 12वीं के रिजल्ट से जुड़ी डेट का संदेश दिया। उनके अनुसार, 12वीं का रिजल्ट मई के तीसरे हफ्ते तक जारी किया जा सकता है। 

CBSE Class 12 Result 2026 Exam Controller Update OSM
CBSE Class 12 Result 2026 Exam Controller Update OSM

CBSE Class 12 Result 2026 Latest Update: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चल रही 'OSM (Online Screen Marking) ग्लिच' की खबरों पर CBSE बोर्ड ने विराम लगा दिया है। बोर्ड ने सभी छात्रों को ये स्पष्ट किया है कि मूल्यांकन की प्रक्रिया काफी पहले पूरी हो चुकी थी। साथ ही, ये पूरी तरह से सुरक्षित है। 

CBSE बोर्ड इंटरमीडिएट यानी 12वींं के रिजल्ट को लेकर परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने रिजल्ट मई के तीसरे हफ्ते तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी करने की उम्मीद दी हैं। छात्र अपने-अपने 12वीं के रिजल्ट को डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर का इस्तेमाल करें। साथ ही, 12वीं के रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए cbse.gov.in पर विजिट करते रहें। 

‘OSM ग्लिच’ का दावा गलत, छात्र न हों परेशान

हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि Online Screen Marking (OSM) सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण छात्रों के मार्क्स में गड़बड़ी हो सकती है। साथ ही, रिजल्ट में भी देरी हो सकती है। 

CBSE के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने साफ तौर पर कहा है कि:

  • बोर्ड का मूल्यांकन सिस्टम पूरी तरह सुचारू रूप से काम कर रहा है।
  • तकनीकी खराबी की खबरें पूरी तरह से गलत हैं।
  • छात्रों के डेटा और मार्क्स की सुरक्षा के लिए मल्टी-लेयर चेकिंग की जा रही है।
  • नई प्रणाली में तकनीकी समस्याओं को उजागर करने वाली मीडिया रिपोर्ट ‘तथ्यों से बहुत दूर’ है।

रिजल्ट की तारीख पर सबसे बड़ा अपडेट

CBSE ने उन लाखों छात्रों के 12वीं रिजल्ट 2026 को लेकर एक बयान दिया है, जिसमें उन्होनें कहा कि 12वीं का रिजल्ट मई के तीसरे हफ्ते तक जारी किया जा सकता है। इससे जुड़ी अपडेट्स के लिए आप नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट  महत्वपूर्ण जानकारी 
बोर्ड का नाम केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
कक्षा  12वीं (
रिजल्ट का एक्सपेक्टेड टाइम  मई का तीसरा हफ्ता 
रिजल्ट मोड ऑनलाइन 
ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in

क्या था विवाद और बोर्ड का जवाब?

कुछ दिनों से मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि CBSE के नए ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम में तकनीकी खामियां चल रही हैं, जिस के कारण रिजल्ट में देरी हो सकती है। इस पर परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि ये खबरें तथ्यों से कोसों दूर हैं। उन्होंने बताया कि इस साल लागू किया गया फुल-स्केल OSM सिस्टम पिछले सालों की तुलना में काफी अच्छा काम कर रहा है। 

टीचर्स ने नए सिस्टम को लेकर कहा ये…

CBSE बोर्ड द्वारा ड्यूटी पर काम कर रहे टीचर्स ने भी इस ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम को लेकर काफी अच्छा फीडबैक दिया है, जिसमें उन्होने कहा कि OSM के माध्यम से छात्रों की कॉपियों को चेक करने में आसानी हो गई है। साथ ही, इनमें गलतियां होने के कारण भी कम है।  

OSM System: मूल्यांकन प्रक्रिया और सुरक्षा 

CBSE का कहना है कि उनकी ऑनलाइन चेकिंग प्रणाली (OSM) दुनिया की सबसे सुरक्षित प्रणालियों में से एक है। इसमें डिजिटल रूप से कॉपियां चेक करते हैं, जिससे मानव द्वारा होने वाली गलतियां कम हो जाती है।

रिजल्ट चेक करने के लिए तैयार रखें ये डिटेल्स:

रिजल्ट घोषित होने पर आपको निम्नलिखित जानकारियों की आवश्यकता होगी:

  1. रोल नंबर 
  2. स्कूल नंबर 
  3. एडमिट कार्ड आईडी 

छात्रों के लिए संदेश

CBSE ने छात्रों और उनके पेरेंट्स को सलाह दी है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी ऑफिशियल जानकारी के लिए केवल cbse.gov.in पर ही भरोसा करें।

यहां भी पढ़े: ऊचाईयां हासिल करने के लिए पहले जानें DU, JNU और IIT में फर्क, बेहतर करियर के लिए Best University

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 29, 2026, 18:14 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News