BSTC Admit Card 2026: Rajasthan Pre DElEd बीएसटीसी का एडमिट कार्ड कहां और कैसे डाउनलोड करें?

Last Updated: May 14, 2026, 06:33 IST

Rajasthan BSTC Admit Card 2026: वर्तमान महावीर मुक्त विश्वविद्यालय कोटा राजस्थान, प्री डीएलएड BSTC का एडमिट कार्ड आज 14 मई को आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार जो इस परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे अपने लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 20 मई को राज्य भर में निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। 

BSTC Admit Card 2026: राजस्थान प्री डीएलएड BSTC का एडमिट कार्ड कहां और कैसे डाउनलोड करें?
BSTC Admit Card 2026: राजस्थान प्री डीएलएड BSTC का एडमिट कार्ड कहां और कैसे डाउनलोड करें?

Rajasthan BSTC Admit Card 2026: वर्धमान महावीर मुक्त विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा, राजस्थान राज्य के विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में प्री डीईएलएड (BSTC) परीक्षा 2026 के माध्यम से डीईएलएड (सामान्य/संस्कृत) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी करेगा। आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, बीएसटीसी परीक्षा 20 मई 2026 को विश्वविद्यालय द्वारा अधिसूचित परीक्षा केंद्रों के अनुसार राजस्थान के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी। सभी उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे अब एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। एक बार जारी होने के बाद  पात्र उम्मीदवार  राजस्थान प्री डीईएलएड परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड बीएसटीसी राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com से डाउनलोड कर सकेंगे।

BSTC Ka Admit Card 2026 Kab Jari Hoga?

राजस्थान प्री डीईएलएड (बीएसटीसी) परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड आज 14 मई 2026 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले है, वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। ध्यान रखें, बिना एडमिट कार्ड के किसी भी परीक्षार्थी को एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं मिलेगा।

यहां क्लिक करें- BSTC Admit Card 2026 Link

Screenshot 2026-05-13 100729

Rajasthan Pre DElEd Admit Card 2026- राजस्थान प्री डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

राजस्थान प्री डीएलएड 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

  • सबसे पहले आप राजस्थान प्री डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएं।

  • फिर वेबसाइट के होम पेज पर "एडमिट कार्ड" सेक्शन पर क्लिक करें।

  • अब एक नया पेज ओपन होगा। यहां लॉगिन बॉक्स में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

  • राजस्थान प्री डीएलएड हॉल टिकट स्क्रीन पर खुल जाएगा।

  • परीक्षा के लिए इसको डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें। 

BSTC Admit Card: राजस्थान प्री डीएलएड एडमिट कार्ड में उल्लिखित विवरण

उम्मीदवार आपका एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दी गई जानकारी को जरूर चेक करें।

  • उम्मीदवार का नाम

  • परीक्षा तिथि और समय

  • रोल नंबर

  • उम्मीदवार की फोटो

  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर

  • परीक्षा दिवस के दिशा निर्देश

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: May 13, 2026, 10:21 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News