Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी, ऐसे करें चेक

Last Updated: Mar 16, 2026, 13:33 IST

BSEB 10th 2026 Sarkari Result: बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड जल्द ही अपनी ऑफिशयल वेबसाइट पर 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी करेगा। इसकी आंसर की पहले ही जारी की जा चुकी है और रिजल्ट मार्च 2026 के आखिर में जारी होने की उम्मीद है। 10वीं की परीक्षा के रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवार रोल नंबर और रोल कोड का इस्तेमाल कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।  

BSEB 10th 2026 Sarkari Result
BSEB 10th 2026 Sarkari Result

Sarkari Result 2026 BSEB 10th Soon: बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) मार्च के आखिर तक अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर secondary.biharboardonline.com पर 10वीं की परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर सकता है। बोर्ड ने परीक्षा की आंसर की पहले ही जारी कर चुका है। पिछले कई सालों को ट्रेंड्स को देखते हुए पहले कक्षा 12वीं के रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। इसके बाद 10वीं की परीक्षा के रिजल्ट जारी किए जाएंगे। आपको बीएसबीई रिजल्ट 2026 सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए अपडेट रहना चाहिए। बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट 18 मार्च 2026 और 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट 24 मार्च 2026 को आने की उम्मीद है। 

Sarkari Result 2026 BSEB 10th रिजल्ट चेक करने का ऑनलाइन लिंक 

जब बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जारी कर दिया जाएगा, तो उम्मीदवारों को रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रोल कोड और रोल नंबर की अनिवार्यता होगी। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए रिजल्ट जारी होने के बाद चेक करने का ऑनलाइन लिंक नीचे उपलब्ध करा दिया जाएगा। 

बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट 2026 चेक करने का ऑनलाइन लिंक

जल्द उपलब्ध करा दिया जाएगा 

Sarkari Result 2026 BSEB 10th Soon - हाइलाइट्स

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों कोे उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक देखने की सलाह दी जाती है। किसी भी तरह की त्रुटि पाए जाने पर संबंधित परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

बोर्ड का नाम 

बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड(BSEB) 

परीक्षा का नाम 

10वीं 

परीक्षा आयोजित होने की तिथि

17 फरवरी से 25 फरवरी 2026

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

24 मार्च 2026 (संभावित)

परीक्षा का मोड 

ऑफलाइन 

ऑफिशियल वेबसाइट 

secondary.biharboardonline.com

Sarkari Result 2026 BSEB 10th रिजल्ट चेक कैसे करें?

बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं। 

  • BSEB 10th result 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

  • अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें। 

  • रिजल्ट में निहित जानकारी अच्छे से चेक करें। सबमिट पर क्लिक करें। 

  • रिजल्ट डाउनलोड कर लें। इसका एक प्रिंट भविष्य में अपने पास सुरक्षित रख लें।

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Mar 16, 2026, 13:33 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News