BPSC Admit Card 2026 Date Out: स्टेनोग्राफर और AES परीक्षा 11 जून को, एडमिट कार्ड 4 जून को होंगे जारी

Last Updated: Jun 3, 2026, 16:15 IST

BPSC Admit Card 2026 Date: बीपीएससी की ओर से स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट एनवायरमेंटल साइंटिस्ट भर्ती परीक्षा का आयोजन 11 जून को किया जाना है। आयोग की ओर से एडमिट कार्ड कल यानी 4 जून को जारी किए जाएंगे। 

BPSC Admit Card 2026 Date Out
BPSC Admit Card 2026 Date Out

BPSC Admit Card 2026 Date: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट एनवायरमेंटल साइंटिस्ट के एडमिट कार्ड 4 जून को जारी करने जा रहा है। इन दोनों पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन 11 जून को किया जाएगा। जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, वे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, असिस्टेंट एनवायरमेंटल साइंटिस्ट (AES) के कुल 17 पद और स्टेनोग्राफर के कुल 15 पदों को भरा जाएगा। यह परीक्षा बिहार राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार पूरा एग्जाम शेड्यूल समझने के लिए आगे लेख देख सकते हैं। 

BPSC Exam Schedule 2026: परीक्षा शेड्यूल 

विज्ञापन संख्या 88/2025 और विज्ञापन संख्या 01/2026 के अंतर्गत लिखित प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।  स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन सिंगल शिफ्ट में सुबह 10 बजे से 12.15 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट है। इसके बिना उम्मीदवारों को एग्जाम हॉल में बैठने नहीं दिया जाएगा। प्रवेश आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in  पर जारी किए जाएंगे। 

BPSC AES Admit Card 2026

BPSC Admit Card 2026 ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं के एडमिट कार्ड उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2 होम पेज पर, एडमिट कार्ड सेक्शन पर जाएं।

स्टेप 3 अब BPSC AES Admit Card या BPSC Stenographer Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4 लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

स्टेप 5 लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

स्टेप 6 एग्जाम में बैठने के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Jun 3, 2026, 16:15 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News