HTET Exam Date 2026: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीखें घोषित, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Last Updated: Jun 3, 2026, 16:51 IST

HTET Exam Date 2026: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा की नई तिथि जारी हो गई है। पहले परीक्षा 13 जून और 14 जून 2026 कोे आयोजित की जानी थी। अब परीक्षा 04 जुलाई और 05 जुलाई htet exam date2026 को दो शिफ्ट में होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार परीक्षा के शेड्यूल के हिसाब से अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं। 

HTET Exam Date 2026
HTET Exam Date 2026

HTET Exam Date 2026: हरियाणा शिक्षा बोर्ड (BSEH) राज्य के सरकारी स्कूलों में प्राइमरी टीचर (PRT), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) बनने की पात्रता का निर्धारित करने के लिए हरियाणा शिक्षक पात्रता (HTET)परीक्षा का आयोजन करता है। इस बार एचटीईटी परीक्षा 2026 जारी की गई है। पहले यह परीक्षा दिनांक 13 जून और 14 जून 2026 को आयोजित की जानी थी, जो किसी तकनीकी कारणों के चलते रद्द कर दी गई थी। अब यह परीक्षा दिनांक 04 जुलाई और 05 जुलाई 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। हरियाणा शिक्षक पात्रता को पास करने के बाद एचटीईटी सर्टिफिकेट दिया जाता है और यह सर्टिफिकेट लाइफटाइम तक वैलिड रहता है। 

HTET Exam Date 2026 - हाइलाइट्स 

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा को पास करने के बाद राज्य के सरकारी स्कूलों में लेवल-1 और लेवल-3 का दर्जा मिल जाता है। एचटीईटी की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। आप नीचे दी गई टेबल के जरिए महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

संस्था का नाम 

हरियाणा शिक्षा बोर्ड (BSEH)

परीक्षा का नाम 

हरियाणा शिक्षक पात्रता (HTET)परीक्षा

परीक्षा का लेवल 

राज्य 

परीक्षा का उद्देश्य 

प्राइमरी टीचर, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर की भर्ती  

परीक्षा का मोड 

ऑफलाइन 

परीक्षा की तिथि 

04 जुलाई और 05 जुलाई 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित 

परीक्षा का मीडियम 

इंग्लिश और हिंदी 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.bseh.org.in

HTET Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स पहले से तैयार रखें, ताकि किसी तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़ें। आप नीचे दिए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइटwww.bseh.org.in पर जाएं। 

  •  HTET Admit Card 2026पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड में निहित जानकारी चेक करें। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

HTET Admit Card 2026 में क्या जानकारी निहित होती है? 

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड में आप निम्निलिखित जानकारी चेक कर सकते हैं। 

  • उम्मीदवार का नाम 

  • रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर 

  • फोटोग्राफ और सिग्नेचर 

  • परीक्षा का नाम 

  • परीक्षा की तिथि और रिपोर्टिंग टाइम 

  • परीक्षा केंद्र का नाम व पता 

  • परीक्षा की अवधि 

हरियाणा शिक्षक पात्रता का परीक्षा पैटर्न क्या है? 

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा तीन अलग-अलग  लेवल पर आयोजित की जाती है। लेवल 1 की परीक्षा कक्षा 1 से 5 तक के टीचर्स (PRT) बनने के लिए होती है। लेवल 2 की परीक्षा कक्षा 6 से 8 तक के टीचर्स (TGT) बनने के लिए होती है। लेवल 3 की परीक्षा कक्षा 9 से 12 तक के टीचर्स (PGT) बनने के लिए होती है। इसमें कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न आते हैं, जिसमें प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक मिलता है। 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलता है और इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होती। एचटीईटी परीक्षा में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, हिंदी और अंग्रेजी भाषा, सामान्य अध्ययन आदि विषय से प्रश्न आते हैं। एचटीईटी परीक्षा में बहुत सारे प्रश्न कई बार रिपीट हो जाते हैं। ऐसे में पिछले सालों के प्रश्न पत्र सॉल्व करें। एनसीईआरटी की किताबें पढ़ें।  परीक्षा में कोई भी प्रश्न न छोड़ें। घर पर ओएमआर शीट में गोले भरने की प्रैक्टिस पहले से कर लें।

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Jun 3, 2026, 16:51 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News