BPSC Auditor Exam Date 2026: बीपीएससी ऑडिटर एग्जाम डेट का नोटिस जारी
BPSC Auditor Exam Date 2026: बीपीएससी ऑडिटर एग्जाम 2026 का नोटिस जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, उनके लिए परीक्षा तिथियों का ऐलान कर दिया गया है। उम्मीदवार लेख में बीपीएससी ऑडिटर भर्ती परीक्षा 2026 देख सकते हैं।
BPSC Auditor Exam Date 2026: बीपीएससी लेखा परीक्षक आकर्षक वेतन पैकेज और विकास के अवसरों के साथ एक सुरक्षित सरकारी नौकरी प्रदान करता है। जिन उम्मीदवारों ने ऑडिटर पद के लिए आवेदन किया था, उनके लिए बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने संभावित परीक्षा तिथियों का ऐलान कर दिया है। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई (रविवार) को किया जाएगा। आयोन ने परीक्षा तिथियों को लेकर साफ - साफ कहा है कि परीक्षा की तिथि में परिवर्तन हो सकता है।
BPSC Auditor Exam Date 2026: हाइलाइट्स
बीपीएससी ऑडिटर भर्ती 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 28 जनवरी को जारी किया गया था। ऑनलाइन आवेदन 5 फरवरी को शुरू किए गए थे। आवेदन की अंतिम तिथि 26 फरवरी, 2026 थी। उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी अन्य डिटेल्स के लिए नीचे टेबल में दिए जरूरी हाइलाइट्स देख सकते हैं।
| भर्ती का नाम | बीपीएससी ऑडिटर |
| प्राधिकरण का नाम | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
| विज्ञापन संख्या | 09/2026 |
| परीक्षा तिथि | 5 जुलाई (रविवार) संभावित |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा इंटरव्यू डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | bpsc.bihar.gov.in |
BPSC Auditor Exam Date 2026: एडमिट कब आएगा?
बीपीएससी ऑडिटर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर में आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करके लॉग इन करके अपना बीपीएससी ऑडिटर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे । एडमिट कार्ड में परीक्षा की तिथि, समय, स्थान, निर्देश और उम्मीदवार का विवरण दिया होगा। उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्र पर हॉल टिकट की प्रिंट आउट और पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है।

BPSC Auditor Exam Pattern 2026: परीक्षा पैटर्न
लिखित परीक्षा में दो अनिवार्य प्रश्नपत्र होंगे, जिनमें सामान्य हिंदी (100 अंक) और सामान्य अध्ययन (300 अंक) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को एक वैकल्पिक विषय चुनना होगा। प्रत्येक प्रश्नपत्र 300 अंकों का होगा और परीक्षा की अवधि 3 घंटे रहेगी।
| विषय | अंक | अवधि |
| अनिवार्य विषय | ||
| (i) सामान्य हिंदी | 100 अंक | 3 घंटे |
| (ii) सामान्य अध्ययन – पेपर I | 300 अंक | 3 घंटे |
| (iii) सामान्य अध्ययन – पेपर II | 300 अंक | 3 घंटे |
| वैकल्पिक विषय (उम्मीदवार को एक विषय चुनना होगा) (i) गणित (ii) भौतिक विज्ञान (iii) रसायन विज्ञान (iv) सांख्यिकी | 300 अंक | 3 घंटे |
Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.
She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.