Bihar Police Constable Admit Card 2026: 14 जून की परीक्षा का बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड csbc.bihar.gov.in जारी, हॉल टिकट डाउनलोड करें
Bihar Police Constable Admit Card 2026: सीएसबीसी ने 14 जून की परीक्षा के लिए बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Police Constable Admit Card 2026: केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 आज 8 जून को ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार 14 जून की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। वे अब अपने एडमिट कार्ड लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर डाउनलोड कर सकते हैं। इसी के साथ उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि 17 जून को आयोजित होने जा रही परीक्षा के एडमिट कार्ड 11 जून को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर व अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का प्रयोग कर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Police Constable Admit Card 2026: 14 जून का एडमिट कार्ड जारी
जो उम्मीदवार 14 और 17 जून, 2026 की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे अभी सिर्फ 14 जून की परीक्षा के हॉल टिकट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार पुलिस वार्डर लिखित परीक्षा (विज्ञापन संख्या 03/2025) के तहत निषेध कांस्टेबल, वार्डर और ड्राइवर कांस्टेबल के 4236 पदों के लिए बिहार के 38 राजस्व जिलों में 14 और 17 जून 2026 को परीक्षा आयोजित की जाएगी। 14 जून को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है, और शेष परीक्षा दिनों के लिए हॉल टिकट 11 जून 2026 को जारी किया जाएगा।
Bihar Police Constable Admit Card 2026: हाइलाइट्स
बिहार पुलिस परीक्षा जो 14 और 17 जून 2026 को आयोजित की जाएगी, वह दो शिफ्टों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए नीचे टेबल में दिए हाइलाइट्स देख सकते हैं:
| परीक्षा का नाम | बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026 |
| भर्ती प्राधिकरण | केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती बिहार) |
| पदों की संख्या | 4,236 |
| परीक्षा तिथि | 14 और 17 जून, 2026 |
| एडमिट कार्ड | जारी |
| ऑफिशियल वेबसाइट | csbc.bihar.gov.in |
CSBC Bihar Police Constable Admit Card 2026 Download Link
उम्मीदवार बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल csbc.bihar.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं । उम्मीदवार यहां दिए गए सीधे लिंक से अपना ई-एडमिट कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं। अंतिम समय में तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए हॉल टिकट पहले से डाउनलोड करना ना भूलें। यह एडमिट कार्ड आज 8 जून को 14 जून की परीक्षा के लिए जारी किया गया है।
| बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 |
CSBC Bihar Constable Exam Schedule 2026: एग्जाम शेड्यूल
बिहार कांस्टेबल लिखित परीक्षा का आयोजन 14 और 17 जून, 2026 को कुल 4236 के लिए आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार एग्जाम टाइम, शिफ्ट और एग्जाम का पूरा शेड्यूल नीचे टेबल में देख सकते हैं:

Bihar Police Constable Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर जाकर, निषेध विभाग पर क्लिक करें, महत्वपूर्ण सूचना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। (विज्ञापन संख्या 03/2025)।
-
अब “03/2025 लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड” पर क्लिक करें।
-
अपना परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना पंजीकरण नंबर या पंजीकृत मोबाइल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
-
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा ।
-
भविष्य में संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट कर लें।
Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.
She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.