बिहार बोर्ड (BSEB): मैट्रिक और इंटर कंपार्टमेंटल व स्पेशल एग्जाम 2026 के लिए स्क्रूटनी शुरू, 29 मई तक करें रजिस्ट्रेशन
बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट के स्पेशल एवं कंपार्टमेंटल एग्जाम के लिए आंसर- की पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र 29 मई, 2026 तक निर्धारित पोर्टलों पर आंसर-की पुनर्मूल्यांकन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। छात्रों को अपने रोल कोड और रोल नंबर का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करना होगा और प्रति सब्जेक्ट 120 रुपये का निर्धारित फीस जमा करना होगा।
बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने मैट्रिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की कंपार्टमेंटल व स्पेशल एग्जाम 2026 के रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों को एक और मौका दिया है। यदि आपको लगता है कि आपकी मेहनत के अनुसार आपको मार्क्स नहीं मिले हैं, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। बिहार बोर्ड ने आंसर शीट की स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है।
छात्र आंसर-की को दोबारा चेक करवाने के लिए 25 मई 2026 से 29 मई 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। छात्र लास्ट डेट को ध्यान में रखते हुए सभी प्रक्रिया को समय के साथ पुरा कर लें।
BSEB Scrutiny 2026 Highlights: महत्वपूर्ण डेट्स और फीस डिटेल्स
छात्रों के लिए स्क्रूटनी से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स नीचे दी गई इस टेबल में दी गई हैं। छात्र हर एक चीज की डेट्स को जानने के लिए यहां देखें।
| इवेंट | महत्वपूर्ण जानकारी |
| बोर्ड का नाम | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) |
| एग्जाम का नाम | मैट्रिक और इंटर कंपार्टमेंटल / विशेष परीक्षा 2026 |
| रिजल्ट की घोषणा | 23 मई 2026 |
| रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट | 25 मई 2026 |
| रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट | 29 मई 2026 |
| स्क्रूटनी फीस | ₹120 प्रति विषय |
| रजिस्ट्रेशन का मोड | ऑनलाइन (Online) |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
माध्यमिक विशेष परीक्षा, 2026 एवं माध्यमिक कम्पार्टमेंटल परीक्षा, 2026 के उत्तरपुस्तिकाओं की स्क्रूटनी कराने के संबंध में आवश्यक सूचना।#BSEB #BiharBoard #Bihar pic.twitter.com/9GwVpL9Uep
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) May 25, 2026
bseb मैट्रिक, इंटर कंपार्टमेंट 2026 एग्जाम की जांच के लिए रजिस्ट्रेशन करने हेतु वेबसाइटों की लिस्ट
छात्रों को मैट्रिक, इंटरमीडिएट, स्पेशल और कंपार्टमेंट एग्जाम की आंसर-की की ऑनलाइन जांच के लिए रजिस्ट्रेशन करने हेतु संबंधित पोर्टलों और उल्लिखित वेबसाइटों पर जाना होगा।
बिहार बोर्ड मैट्रिक स्पेशल और कंपार्टमेंट 2026 एग्जाम जांच वेबसाइटें:
bseb इंटरमीडिएट स्पेशल और कंपार्टमेंट 2026 एग्जाम जांच वेबसाइटें:
इन्टरमीडिएट विशेष परीक्षा, 2026 एवं इन्टरमीडिएट कम्पार्टमेन्टल परीक्षा, 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं के स्क्रूटिनी कराने के संबंध में आवश्यक सूचना।#BSEB #BiharBoard #Bihar pic.twitter.com/3lDhvPnZXf
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) May 25, 2026
स्क्रूटनी के दौरान क्या जांचा जाएगा?
बिहार बोर्ड ने साफ किया है कि स्क्रूटनी का मतलब पूरी कॉपी का दोबारा नए सिरे से मूल्यांकन करना नहीं होता है। इसके तहत केवल निम्नलिखित बिंदुओं की जांच की जाएगी:
- मार्क्स का योग: यदि मुख्य पेज पर मार्क्स को जोड़ने में कोई गलती हुई हो।
- बिना जांचे प्रश्न: यदि कोई आंसर या उसका कोई भाग जांचने से छूट गया हो।
- मार्क्स ट्रांसफर: यदि आंसर-की के अंदरूनी पन्नों के मार्क्स के मुख्य कवर पेज पर न चढ़े हों।
इन्टर/मैट्रिक विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा, 2026: स्क्रूटिनी हेतु दिनांक 29.05.2026 तक करें आवेदन।#BSEB #BiharBoard #Bihar pic.twitter.com/dJnVffTsJp
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) May 25, 2026
स्टेप-बाय-स्टेप: कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ?
छात्र घर बैठे नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके स्क्रूटनी के लिए अप्लाई कर सकते हैं:
1. बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट (जैसे मैट्रिक के लिए matric.biharboardscrutiny.com या इंटर के लिए intermediate.biharboardonline.com) पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए स्क्रूटनी लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल कोड, रोल नंबर और जन्म तिथि फिल करके रजिस्टर करें और एक पासवर्ड बनाएं।
3. अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके छात्र डैशबोर्ड में लॉगिन करें।
4. आपके सामने आपकी पूरी डिटेल्स आ जाएंगी।
5. आप जिस भी सब्जेक्ट (एक या अधिक) की स्क्रूटनी कराना चाहते हैं, उसके सामने वाले चेकबॉक्स को टिक करें।
6. प्रति सब्जेक्ट ₹120 की दर से ऑनलाइन फीस (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरए) जमा करें।
7. पेमेंट सफल होने के बाद, फाइनल सबमिशन की रसीद डाउनलोड कर अपने पास सुरक्षित रख लें।
पेमेंट को लेकर बोर्ड की जरूरी चेतावनी
BSEB ने छात्रों को विशेष हिदायत दी है कि वे फीस जमा करने के बाद 24 घंटे के भीतर अपने पेमेंट का स्टेटस जरूर चेक कर लें। यदि आपके बैंक खाते से पैसे कट गए हैं लेकिन बोर्ड के खाते में राशि क्रेडिट नहीं हुई है, तो रजिस्ट्रेशन को अधूरा माना जाएगा। लास्ट डेट (29 मई) के बाद किसी भी तकनीकी समस्या या अधूरे फॉर्म पर विचार नहीं किया जाएगा।
Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.