AIIMS NORCET 10 Result 2026: एम्स नॉरसेट 10 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Last Updated: Jun 14, 2026, 17:31 IST

AIIMS NORCET 10 Result 2026: एम्स ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर नॉरसेट 10 स्टेज 2 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

AIIMS NORCET 10 Result 2026
AIIMS NORCET 10 Result 2026

AIIMS NORCET 10 Result 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.aiimsexams.ac.in पर दिनांक 14 जून 2026 को एम्स नॉरसेट 10 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी कर दिया है। नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (NORCET) 10 की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले और अपने पसंदीदा संस्थानों को भरने वाले उम्मीदवार एम्स की वेबसाइट पर अपनी सीट के आवंटन का स्टेटस चेक कर सकते हैं। सीट आवंटन का रिजल्ट उन उम्मीदवारों के लिए जारी किया गया है, जो एम्स नॉरसेट 10 स्टेज-II की परीक्षा को सफलतापूर्वक पास कर चुके हैं। इसके अलावा जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित की गई है, उन्हें समय-सीमा के भीतर दस्तावेजों का सत्यापन पूरा करना आवश्यक है। अंतिम तिथि के बाद सीट रद्द की जा सकती है।

AIIMS NORCET 10 Result 2026 की PDF डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक 

एम्स नॉरसेट (AIIMS NORCET) 10 का सीट आवंटन का रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर का उपयोग करके आवंटित संस्थानों में अपनी सीट का स्टेट्स चेक कर सकते हैं। रिजल्ट की PDF डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक नीचे टेबल में दिया गया है। 

एम्स नॉरसेट 10 का सीट आवंटन का रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

AIIMS NORCET 10 Result 2026 - हाइलाइट्स 

एम्स नॉरसेट (AIIMS NORCET) 10 का सीट आवंटन का रिजल्ट की PDF डाउनलोड करने के बाद उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)

परीक्षा का नाम 

एम्स नॉरसेट 10 सीट अलॉटमेंट 

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

14 जून 2026 

लॉग इन क्रेडेंशियल्स 

रोल नंबर 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.aiimsexams.ac.in

AIIMS NORCET 10 Result 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

एम्स नॉरसेट (AIIMS NORCET) 10 का सीट आवंटन का रिजल्ट चेक करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। तकनीकी ग्लिच से बचने के लिए अपना रोल नंबर पहले से ही तैयार रखें। 

  • सबसे पहले एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट www.aiimsexams.ac.in पर जाएं। 

  • रिजल्ट सेक्शन देखें 

  • AIIMS NORCET 10 Result 2026 पर क्लिक करें। 

  • रिजल्ट की PDF में निहित जानकारी को चेक करें। 

  • रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें। 

AIIMS NORCET 10 Result 2026 के बाद दस्तावेजों के सत्यापन में क्या-क्या ले जाना जरूरी है? 

एम्स नॉरसेट (AIIMS NORCET) 10 का सीट आवंटन का रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेजों के सत्यापन में निम्नलिखित दस्तावेजों को ले जाना अनिवार्य है। 

  • शैक्षणिक योग्यता से जुड़े दस्तावेज  

  • जन्म तिथि का प्रमाण या कक्षा 10वीं का प्रमाण पत्र

  • हस्ताक्षर युक्त नॉरसेट (NORCET) स्टेज 1 और 2 के हॉल टिकट (एडमिट कार्ड)

  • राज्य या भारतीय नर्सिंग परिषद द्वारा जारी ग्रेड "ए" नर्स पंजीकरण प्रमाण पत्र

  • दिव्यांगता (PWBD) प्रमाण पत्र, यदि लागू हो।

  • सरकारी प्राधिकरण द्वारा जारी पहचान पत्र का प्रमाण।

  • एड्रेस प्रूफ की कॉपी 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jun 14, 2026, 17:31 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News