UPMSP Intermediate प्रैक्टिकल एग्जाम 2026 जारी: उत्तर प्रदेश UP बोर्ड कक्षा 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट्स और शेड्यूल जारी, लेटेस्ट अपडेट

Akshara Verma
Dec 17, 2025, 12:22 IST

UPMSP ने 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम का पूरा शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। यह एग्जाम जिले के अनुसार दो चरणों में आयोजित की जा रही है। पूरी डिटेल्स के लिए नीचे पढ़ें।

UPMSP Intermediate practical exam 2026 schedule released
UPMSP Intermediate practical exam 2026 schedule released

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने साल 2026 की इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए ऑफिशियल शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे सभी छात्रों के लिए यह समय अपनी फाइलों और प्रोजेक्ट्स को खत्म करने का है। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, प्रैक्टिकल एग्जाम राज्य के जिलों में दो चरणों में आयोजित करवाई जाएंगी। 

यूपी बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम 2026: इंपोर्टेंट डेट्स 

इस बार यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल एग्जाम दो चरणों में आयोजित किए जा रहे है। बोर्ड ने मंडलों के आधार पर जिलों को दो हिस्सों में बांट दिया है। इस से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

चरण डेट्स  मंडल 
प्रथम चरण 24 जनवरी से 01 फरवरी 2026 आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती
द्वितीय चरण 02 फरवरी से 09 फरवरी 2026 अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर

प्री-बोर्ड और इंटरनल असेसमेंट का शेड्यूल

प्रैक्टिकल एग्जाम से पहले स्कूलों को प्री-बोर्ड और अन्य मूल्यांकन भी पूरे करने होंगे। 

  • 12वीं प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल: जनवरी 2026 के प्रथम सप्ताह में स्कूल स्तर पर होंगे। 
  • प्री-बोर्ड लिखित एग्जाम: जनवरी के तीसरे सप्ताह से 9 फरवरी 2026 के बीच होंगे। 
  • अंक अपलोडिंग: स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा 10 जनवरी 2026 से ऑनलाइन पोर्टल पर प्रोजेक्ट और आंतरिक सब्जेक्ट के अंक अपलोड करना शुरू करेंगे।

छात्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

बोर्ड ने एग्जाम की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस बार काफी ज्यादा सख्त निर्देश जारी किए हैं। जानने के लिए नीचे देखें। 

  1. CCTV की निगरानी: सभी प्रैक्टिकल एग्जाम CCTV कैमरों की निगरानी में होंगी और इसकी रिकॉर्डिंग स्कूल को सुरक्षित रखनी होगी। 
  2. 30 अंकों का खेल: प्रैक्टिकल एग्जाम कुल 30 अंकों की होती है। इसमें अच्छे अंक आपकी ओवरऑल परसेंटेज को काफी बढ़ा सकते हैं।
  3. जरूरी सब्जेक्ट: योग, खेल, शारीरिक शिक्षा और नैतिक शिक्षा जैसे विषयों के अंक भी स्कूल स्तर पर ही दिए जाएंगे।
  4. एडमिट कार्ड: छात्र अपने स्कूल से संपर्क कर अपना एडमिट कार्ड और रोल नंबर जल्द सुनिश्चित कर लें।

यूपी बोर्ड के थ्योरी एग्जाम 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चलेंगे। सभी छात्र अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर लेटेस्ट अपडेट ले सकते हैं।

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

    Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

    ... Read More
    Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

    Trending

    Latest Education News