CLAT 2026 Result OUT: राष्ट्रीय विश्वविद्यालय संघ (NLU) ने 16 दिसंबर, 2025 को CLAT 2026 के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। छात्रों के लिए CLAT 2026 के स्कोर कार्ड को डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। 7 दिसंबर, 2025 को हुए CLAT 2026 एग्जाम में शामिल हुए सभी छात्र वेबसाइट पर जाकर स्टेप वाइज स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
CLAT 2026 के स्कोर डाउनलोड करने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने CLAT 2026 रजिस्ट्रेशन नंबर या एडमिट कार्ड और जन्मतिथि के साथ लॉग इन करना होगा। स्कोरकार्ड में छात्रों द्वारा सेक्शन-वार प्राप्त अंकों और उनकी योग्यता स्थिति की डिटेल्स शामिल होगी।
साथ ही, बोर्ड ने रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर-की भी जारी की है, जिसके आधार पर ही स्कोरकार्ड तैयार किया गया है।
CLAT 2026 Result: CLAT 2026 के रिजल्ट की डेट्स और अन्य जानकारी
छात्र नीचे दी गई तालिका में एग्जाम और रिजल्ट से जुड़ी मुख्य जानकारी देख सकते हैं।
| डिटेल्स | इंपोर्टेंट जानकारी |
| रिजल्ट जारी होने की डेट | 16-17 दिसंबर 2025 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | consortiumofnlus.ac.in |
| UG टॉपर का स्कोर | 112.75 / 119 |
| PG टॉपर का स्कोर | 104.25 / 119 |
| काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुरू | 16 दिसंबर 2025 (रात 9 बजे से) |
CLAT 2026 का रिजल्ट - यहाँ क्लिक करें
CLAT 2026 का स्कोर कार्ड डाउनलोड करने का सीधा तरीका
छात्र CLAT 2026 का रिजल्ट चेक करने के लिए बताए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए 'CLAT 2026' लिंक पर क्लिक करें। फिर, अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- लॉगिन के बाद डैशबोर्ड पर 'View Result' या 'Download Scorecard' के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- आपका स्कोर, ऑल इंडिया रैंक (AIR) और कैटेगरी रैंक स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- भविष्य में काउंसलिंग के लिए इसका एक प्रिंटआउट जरूर निकालकर रखें।
CLAT स्कोरकार्ड 2026 में उल्लिखित डिटेल्स
CLAT का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित कर दिए गए हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर /एडमिट कार्ड और जन्मतिथि के साथ लॉगिन करना होगा। CLAT स्कोरकार्ड पर निम्नलिखित डिटेल्स दिए जाएंगे।
- छात्र का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- अनुभागवार स्कोर
- कुल प्राप्त अंक

Comments
All Comments (0)
Join the conversation