UBSE 10th, 12th Admit Card 2026 OUT: UK बोर्ड 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड जारी, यहां से जानें कैसे करें डाउनलोड

Akshara Verma
Last Updated: Feb 13, 2026, 13:20 IST

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने स्कूल लॉगिन पर 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए हैं। छात्र सभी डिटेल्स जानने के लिए नीचे देखें।

UBSE 10th, 12th Admit Card 2026 OUT
UBSE 10th, 12th Admit Card 2026 OUT

UBSE UK Board Class 10th, 12th Admit Card 2026 OUT: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र अपने स्कूलों से UK 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड 2026 प्राप्त कर सकेंगे। छात्र अपना-अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें। 

बोर्ड द्वारा UK की 10वीं के बोर्ड एग्जाम 2026 का आयोजन 23 फरवरी से 23 मार्च 2026 तक किया जाएगा। साथ ही, UK की 12वीं के एग्जाम 2026 का आयोजन 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 के बीच किया जाएगा।

UK Board 2026: एग्जाम और एडमिट कार्ड की जानकारी

उत्तराखंड बोर्ड के एग्जाम फरवरी और मार्च 2026 के बीच आयोजित किए जा रहे हैं। छात्र एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर स्कूल लॉगिन के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। 

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं इंपोर्टेंट डेट्स 

सभी छात्र उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं के एग्जाम और एडमिट कार्ड की इंपोर्टेंट डेट्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल पर नजर डालें। 

इवेंट  10वीं (हाईस्कूल) 12वीं (इंटरमीडिएट)
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट फरवरी 2026 फरवरी 2026
एग्जाम शुरू होने की डेट 23 फरवरी 2026 21 फरवरी 2026
एग्जाम खत्म होने की डेट 23 मार्च 2026 20 मार्च 2026
प्रैक्टिकल एग्जाम  16 जनवरी - 15 फरवरी 2026 16 जनवरी - 15 फरवरी 2026

एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

उत्तराखंड बोर्ड के नियमों के अनुसार, व्यक्तिगत छात्र सीधे वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते। सभी छात्र नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

  1. ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर स्कूल लॉगिन खोलें।
  2. 10वीं और 12वीं के लिए UK बोर्ड के 2026 के एडमिट कार्ड के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  3. सभी आवश्यक डिटेल्स फिल करें और फॉर्म को सबमिट करें।
  4. उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं/10वीं का एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  5. UK बोर्ड हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करें और सेव करें।

एडमिट कार्ड में दी गई मुख्य जानकारी

आपके एडमिट कार्ड पर दी गई निम्नलिखित डिटेल्स को सभी छात्र अच्छे से चेक करें। आइए जानते हैं कौन सी डिटेल्स को चेक करें। 

  • छात्र का नाम और फोटो
  • माता और पिता का नाम
  • रोल नंबर (अनुक्रमांक)
  • एग्जाम सेंटर का नाम और पता
  • सब्जेक्ट कोड और एग्जाम की डेट्स 
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News