RBSE Board Exam 2026: राजस्थान बोर्ड 9वीं और 11वीं के एग्जाम डेट्स में बदलाव, जानें कब आएगा रिजल्ट

Akshara Verma
Feb 9, 2026, 13:29 IST

RBSE ने 9वीं और 11वीं के एग्जाम की डेट्स में बदलाव किया है। साथ ही, इस साल बोर्ड 25 मार्च, 2026 को रिजल्ट भी घोषित कर देगा। कक्षा 5 और 8 में स्वतः प्रमोशन रद्द कर दिया गया है। छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट होने के लिए न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे।

RBSE Board Exam 2026 Revised Dates
RBSE Board Exam 2026 Revised Dates

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी की है। शिक्षा विभाग ने फाइनल एग्जाम के शेड्यूल में बड़े बदलाव किया है। बोर्ड ने 9वीं और 11वीं के एग्जाम की डेट्स जारी की है। रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार, बोर्ड (RBSE) ने दोनों कक्षाओं के फाइनल एग्जाम 7 से 19 मार्च तक आयोजित की गई है। खबरों के अनुसार, एग्जाम के शेड्यूल को रिवाइज्ड इसलिए किया गया है, ताकि 2026-27 का शैक्षणिक सत्र समय पर शुरू हो सके। राजस्थान बोर्ड का शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा।

एग्जाम का रिवाइज्ड शेड्यूल 

बोर्ड ने पहले 9वीं और 11वीं के एग्जाम अप्रैल में आयोजित की गई थीं, लेकिन अब निदेशालय ने रिवाइज्ड कैलेंडर जारी कर दिया है। छात्र नई अपडेट्स को जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। एग्जाम 7 मार्च 2026 से शुरू होंगी।

इवेंट  पुरानी डेट  नई रिवाइज्ड डेट
एग्जाम शुरू होने की डेट 1 अप्रैल 2026 7 मार्च 2026
एग्जाम खत्म होने की डेट  19 मार्च 2026
रिजल्ट की डेट  16 मई 2026 25 मार्च 2026

25 मार्च को आएगा रिजल्ट

इस बार राजस्थान बोर्ड ने रिकॉर्ड समय में रिजल्ट जारी करने का लक्ष्य रखा है। एग्जाम के खत्म होने के कुछ ही दिनों के बाद 25 मार्च 2026 को रिजल्ट की घोषित कर दी जाएगी। छात्रों के लिए रिजल्ट जल्दी इसलिए जारी कर रहा है क्योकिं।

  1. समय पर नया सत्र: नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल 2026 से बिना किसी देरी के शुरू हो सके।
  2. एडमिशन प्रक्रिया: छात्र अपनी अगली कक्षा (10वीं और 12वीं) की तैयारी समय पर शुरू कर सकें और स्कूलों में एडमिशन प्रक्रिया सुचारू रूप से चले।

कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए भी बड़ा नियम बदला

इस साल से राजस्थान सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में एक और बड़ा बदलाव किया है। अब कक्षा 5वीं और 8वीं में 'ऑटोमैटिक प्रमोशन' को खत्म कर दिया गया है। अब 5वीं और 8वीं के छात्रों को अगली कक्षा में जाने के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स लाना जरूरी होगा, जो भी छात्र फेल होंगे, उन्हें एक और मौका दिया जाएगा, लेकिन उसे पास न करने पर उन्हें उसी कक्षा में रुकना होगा।



Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News