Rajasthan RTE EWS Admission: RTE के तहत प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन फाॅर्म प्रक्रिया आज से शुरू, 25% सीटें फ्री

Akshara Verma
Last Updated: Feb 20, 2026, 14:30 IST

Rajasthan EWS Admission: राजस्थान में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बिना फीस और राइट टू एजुकेशन (RTE) अधिनियम के तहत निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों में एडमिशन प्रक्रिया आज 20 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है। आइए जानते हैं इस प्रक्रिया का लाभ कैसे उठाए।

RTE Application Registration for free education start from Today in Rajasthan
RTE Application Registration for free education start from Today in Rajasthan

Rajasthan RTE 2026: शिक्षा का अधिकार यानी राइट टू एजुकेशन (RTE) के तहत राज्य के निजी स्कूलों में सेशन 2026-27 के लिए मुफ्त एडमिशन की प्रक्रिया आज, 20 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है। यह उन परिवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो अपने बच्चों को बड़े प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाना चाहते हैं। 

सभी निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), वंचित वर्ग और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा प्रदान करने के लिए इस प्रक्रिया को आनंद ले सकते हैं। इस योजना के तहत प्राइवेट स्कूलों की 25% सीटें गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित रहती हैं, जिनकी पूरी फीस राज्य सरकार द्वारा दी जाती है।

RTE Rajasthan Admission 2026: RTE से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स 

RTE से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स और सभी इंपोर्टेंट डिटेल्स जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल पर नजर डालें। आइए देखते हैं ये इंपोर्टेंट डेट्स क्या हैं। 

इवेंट इंपोर्टेंट डेट्स 
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट 20 फरवरी 2026
रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट  04 मार्च 2026
ऑनलाइन लॉटरी निकालने की डेट  06 मार्च 2026
पेरेंट्स द्वारा स्कूल चयन में बदलाव 06 से 11 मार्च 2026
प्रथम चरण का स्कूल आवंटन 13 मार्च 2026
डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन  13 से 25 मार्च 2026

RTE 2026 Entry Classes & Age: किन कक्षाओं में मिलेगा एडमिशन? 

राजस्थान हाई कोर्ट के फैसले के अनुसार अब केवल पहली कक्षा ही नहीं, बल्कि प्री-प्राइमरी (नर्सरी, LKG, UKG) में भी मुफ्त एडमिशन मिलेगा।

  • प्री-प्राइमरी (3+ से 5+ वर्ष): नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के लिए।
  • प्रथम कक्षा (6+ से 7 वर्ष): पहली कक्षा में सीधे एडमिशन के लिए।
  • आयु गणना: आयु की गणना 31 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

रजिस्ट्रेशन की समयसीमा और प्रक्रिया

शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर 4 मार्च 2026 तक भरे जा सकेंगे। एडमिशन करवाने के लिए पेरेंट्स को ऑफिशियल पोर्टल rajpsp.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के दौरान बच्चे की जन्म तिथि, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बीपीएल कार्ड या विकलांगता प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स की चेकलिस्ट 

रजिस्ट्रेशन करने से पहले पेरेंट्स को इन डॉक्यूमेंट्स को तैयार रखना होगा, जिससे रजिस्ट्रेशन करते समय कोई परेशानी न हो। 

  1. बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र (नगर निगम या ग्राम पंचायत द्वारा जारी)।
  2. निवास प्रमाण पत्र (राशन कार्ड, आधार कार्ड या बिजली का बिल)।
  3. आय प्रमाण पत्र (अभिभावक की वार्षिक आय ₹2.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए)।
  4. जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC वर्ग के लिए)।
  5. बच्चे और अभिभावक का आधार कार्ड/जन आधार।
  6. विशेष कैटेगरी प्रमाण पत्र (अनाथ, कैंसर/HIV पीड़ित, या विकलांगता की स्थिति में)।

RTE 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? 

छात्रों को RTE 2026 की प्रक्रिया का हिस्सा बनाने के लिए सभी पेरेंट्स हमारे द्वारा बताए गए इन स्टेप्स को अपना कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन मोड में कराई जाएगी। साथ ही, यह बिना किसी फीस के होगी। 

  • स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट rajpsp.nic.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: होमपेज पर 'RTE Online Application' लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: बच्चे की डिटेल्स, पता और पात्रता कैटेगरी फिल भरें।
  • स्टेप 4: अपने एरिया के अधिकतम 5 प्राइवेट स्कूलों को चुनें। 
  • स्टेप 5: सभी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें और फॉर्म को 'Final Lock' करें।

साथ ही, फॉर्म भरने के बाद रिसिप्ट डाउनलोड करना न भूलें, क्योंकि लॉटरी के समय इसी के द्वारा रजिस्ट्रेशन नंबर की आवश्यकता होगी।

यहां भी पढ़े: JEE Main 2026 पेपर 2 की प्रोविजनल आंसर-की jeemain.nta.nic.in पर जारी; ऑब्जेक्शन दर्ज करने की आज लास्ट डेट, जानें आसान स्टेप्स

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News