बोर्ड परीक्षाओं का तनाव दूर करने और छात्रों में नया जोश भरने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम 'परीक्षा पे चर्चा' (PPC 2026) 9वें संस्करण के साथ वापस आ गया है। इस साल इस कार्यक्रम को लेकर देश भर के छात्रों, टीचर्स और पेरेंट्स में जबरदस्त जोश देखा जा रहा है। रजिस्ट्रेशन के नए नंबर के मुताबिक 1,09,65,247 से अधिक लोग भाग ले चुके है।
अगर आप भी पीएम मोदी से मिलना चाहते हैं उनसे एग्जाम स्ट्रेस पर सवाल पूछना चाहते हैं या प्रधानमंत्री आवास घूमना चाहते हैं तो जल्दी रजिस्टर कर लीजिए. ये प्रोग्राम एग्जाम के तनाव को दूर करने का अच्छा माध्यम है।
PPC 2026: रजिस्ट्रेशन के ताजा आंकड़े
नीचे दी गई टेबल में आप देख सकते हैं कि किस कैटेगरी में कितने लोगों ने अब तक अपनी भागीदारी दर्ज की है।
| कैटेगरी | कुल रजिस्ट्रेशन |
| छात्र | 1,01,62,482 |
| टीचर्स | 7,00,277 |
| पेरेंट्स | 1,02,488 |
| कुल भागीदारी | 1,09,65,247 |
Tag Line of PPC 2026: याद रखें: "परीक्षा के योद्धा बनें, चिंता के नहीं!" (Be a Warrior, Not a Worrier!)
'परीक्षा पे चर्चा' क्या है?
यह केवल एक बातचीत करने का प्रोग्राम नहीं, बल्कि एक 'जन आंदोलन' बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल बोर्ड एग्जाम से पहले छात्रों के साथ बातचीत करते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को यह समझाना है, कि एग्जाम जीवन का अंत नहीं, बल्कि एक उत्सव है।
- तनाव मुक्ति: PM मोदी छात्रों को एग्जाम के डर से उबरने के टिप्स देते हैं।
- बातचीत: चुने हुए छात्रों को सीधे प्रधानमंत्री से सवाल पूछने का अवसर मिलता है।
- विशेष पुरस्कार: बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले करीब 2,050 प्रतिभागियों को PPC किट और सर्टिफिकेट दिया जाता है।
PPC 2026 Important Details: महत्वपूर्ण डेट्स और जानकारी
सभी पार्टिसिपेंट्स जल्द ही कार्यक्रम के लिए रजिस्टर कर दें। सभी डिटेल्स जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल को देखें।
- रजिस्ट्रेशन शुरू: 1 दिसंबर, 2025
- रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट: 11 जनवरी, 2026
- कार्यक्रम की डेट: जनवरी 2026
- पार्टिसिपेंट्स: कक्षा 6 से 12 तक के छात्र, टीचर्स और पेरेंट्स।
Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए रजिस्टर कैसे करें?
PM मोदी से जुड़ने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है। साथ ही, आप इसे ऑनलाइन कर सकते है।
- PPC 2026 के ऑफिशियल पोर्टल innovateindia.mygov.in/ppc-2026 पर जाएं।
- 'Participate Now' बटन पर क्लिक करें। फिर, अपने मोबाइल नंबर या ईमेल के जरिए लॉगिन करें।
- क्विज में भाग लें: अपनी कैटेगरी को चुनने के बाद पूछे गए MCQ आधारित सवालों के जवाब दें।
- आप प्रधानमंत्री से जो सवाल पूछना चाहते हैं, उसे 500 शब्दों में लिखकर सबमिट करें।
- यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको अपनी भागीदारी का डिजिटल सर्टिफिकेट मिल जाएगा।
यहां भी पढ़ें: Pariksha Pe Charcha 2026 Registration LIVE: रिकॉर्ड तोड़ उत्साह: (PPC) परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए 80 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन

Comments
All Comments (0)
Join the conversation