राजस्थान के श्रीगंगानगर की 17 साल की गीताली गुप्ता की एक छोटी-सी वीडियो क्लिप ने पूरे देश का दिल जीत लिया। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 का रिजल्ट घोषित हो चुके हैं, जिसमें गीताली गुप्ता ने ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR 1) हासिल कर इतिहास रचा। गीताली की आंखों में आंसू सिर्फ एक रैंक के लिए नहीं, बल्कि महीनों की मेहनत, संयम और उम्मीदों के थे।
मंदिर के सामने बैठकर देखा
रिजल्ट वीडियो में गीताली अपने घर में बने छोटे से मंदिर के सामने फर्श पर बैठी दिख रही हैं। उन्होनें स्क्रीन पर CLAT रिजल्ट का पेज खोला, जिसे बार-बार रिफ्रेश किया। उनकी वायरल वीडियो में चेहरे पर बेचैनी, आंखों में उम्मीद और मन में प्रार्थना, सब कुछ साफ-साफ झलक रहा है। जैसे ही नंबर स्क्रीन पर आते हैं, कुछ सेकंड के लिए वह यकीन नहीं कर पातीं।
गीताली गुप्ता: सफलता के मुख्य आंकड़े
गीताली ने अपनी कड़ी मेहनत से यह साबित कर दिया कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो, तो कोई भी मंजिल पाना असंभव नहीं है। नीचे दी गई टेबल से देखें गीताली का स्कोर।
| इवेंट | डिटेल्स |
| नाम | गीताली गुप्ता |
| ऑल इंडिया रैंक (AIR) | 1 |
| प्राप्त अंक | 112.75 / 119 |
| निवास स्थान | श्रीगंगानगर, राजस्थान |
| फैवरेट सब्जेक्ट | पॉलिटिकल साइंस और मैथ्स |
| लक्ष्य | NLSIU बेंगलुरु से कानून की पढ़ाई |
रिजल्ट देखने के बाद गीताली का 'नंबर 1' रिएक्शन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि गीताली अपने घर के मंदिर के सामने फर्श पर बैठकर मोबाइल पर रिजल्ट देख रही हैं। जैसे ही स्क्रीन पर AIR 1 फ्लैश हुआ, गीताली शोक हो गई। उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकला और उनकी आंखों से खुशी के आंसू बहने लगे। उनकी मां ने उन्हें तुरंत गले लगा लिया, जो कि इस साल का सबसे इमोशनल और प्रेरणादायक वीडियो बन गया है।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर मिली बधाइयां
गीताली गुप्ता की यह वीडियो वायरल होते ही, सभी ने सोशल मीडिया पर बधाइयां और तारीफ करनी शुरू कर दी। साथ ही, एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा 'उन्होंने कितनी खूबसूरती से उसने मंदिर की ओर इशारा किया... सारी मेहनत के बाद सरेंडर कर दिया’ सच में, यह दिल को छू लेने वाला पल था। भगवान आपका भला करे.' वहीं, दूसरे ने कमेंट में कहा ' गीत को ऑल द बेस्ट और LE को भी बधाई.'
क्या थी गीताली की 'सक्सेस स्ट्रेटेजी'?
गीताली ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी निरंतरता और परिवार के सहयोग को दिया है। उनकी तैयारी की कुछ खास बातें:
- नियमित पढ़ाई: गीताली ने बताया कि वह घंटों गिनकर नहीं, बल्कि डेली लक्ष्यों को पूरा करने पर ध्यान देती थीं।
- मॉक टेस्ट का महत्व: उन्होंने दर्जनों मॉक टेस्ट दिए और हर गलत उत्तर का गहराई से जाना।
- सोशल मीडिया से दूरी: एग्जाम की इंपोर्टेंस को देखते हुए उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया था।
- सब्जेक्ट की समझ: आर्ट्स स्ट्रीम की छात्रा होने के कारण उनकी पॉलिटिकल साइंस और इतिहास पर पकड़ मजबूत थी, लेकिन उन्हें मैथ्स हल करना भी बहुत पसंद है।
CLAT 2026 एग्जाम के बारे में इंपोर्टेंट जानकारी
इस साल CLAT एग्जाम का 7 दिसंबर 2025 को किया गया था। साथ ही, इसका रिजल्ट 16 दिसंबर 2025 को जारी किए गए। सभी अपडेट या जानकारी के लिए नीचे देखें।
| इवेंट | डिटेल्स |
| एग्जाम की डेट | 7 दिसंबर 2025 |
| रिजल्ट की घोषणा की डेट | 16 दिसंबर 2025 |
| कुल पार्टिसिपेंट्स | लगभग 75,000 (UG के लिए) |
| काउंसलिंग प्रक्रिया | 17 दिसंबर से 27 दिसंबर 2025 तक |
| पहली अलॉटमेंट लिस्ट | 7 जनवरी 2026 (एक्सपेक्टेड) |

Comments
All Comments (0)
Join the conversation