नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 के लिए ऑफिशियल और फाइनल सिलेबस जारी कर दिया है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) द्वारा फाइनल किए गए इस सिलेबस ने छात्रों के बीच चल रही असमंजस की स्थिति को खत्म कर दिया है। एग्जाम का सिलेबस राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के स्नातक चिकित्सा शिक्षा बोर्ड द्वारा अंतिम रूप दिया गया था। यह सिलेबस NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर छात्रों के लिए उपलब्ध है ।
NEET UG एग्जाम 2026 मई 2026 में आयोजित होने की उम्मीद है। यह एग्जाम देश भर के मेडिकल संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रवेश हेतु आयोजित की जाती है।स इस साल का सिलेबस पूरी तरह से नई NCERT किताबों पर आधारित है, जिसमें पिछले साल की तुलना में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव और कटौती को बरकरार रखा गया है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 का सिलेबस - यहां क्लिक करें
NEET UG 2026: एग्जाम की पूरी जानकारी
NTA द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, सिलेबस में किसी भी तरह का नया बदलाव नहीं किया गया है। यह वही सिलेबस है, जो पिछले साल था। छात्र नीचे दी गई टेबल से जानकारी लें।
| इवेंट | डिटेल्स |
| एग्जाम का नाम | NEET (UG) 2026 |
| ऑपरेटिंग ऑर्गेनाइजेशन | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) |
| सब्जेक्ट्स | फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी (बॉटनी और जूलॉजी) |
| आधार | नई NCERT कक्षा 11वीं और 12वीं |
| परीक्षा की डेट | 3 मई, 2026 |
NEET UG 2026 का सिलेबस कैसे करें चेक?
छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध 2026 का सिलेबस देख सकते हैं।
- neet.nta.nic.in पर ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर, 'NEET (UG)-2026 परीक्षा के लिए सिलेबस' पर क्लिक करें।
- NEET UG 2026 सिलेबस PDF दिखाई देगा
- सिलेबस की जांच करके उसे डाउनलोड कर लें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation