NEET PG Counselling 2025 Round 2 Registration: NEET PG काउंसलिंग 2025 के राउंड 2 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज, 5 दिसंबर से शुरू होगी। काउंसलिंग के दूसरे राउंड में भाग लेने के इच्छुक और योग्य छात्र वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
छात्रों के लिए काउंसलिंग राउंड में रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 9 दिसंबर, 2025 है। NEET PG काउंसलिंग राउंड 2 अलॉटमेंट के लिए ऑप्शन भरने की विंडो कल यानी 6 दिसंबर, 2025 को खुलेगी। छात्र 9 दिसंबर, 2025 तक अलॉटमेंट के लिए ऑप्शन भर सकते हैं। साथ ही, उन्हें लॉक कर सकते हैं। NEET PG काउंसलिंग 2025 राउंड 2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 12 दिसंबर, 2025 को जारी किया जाएगा।
NEET PG काउंसलिंग 2025 राउंड 2 की रजिस्ट्रेशन विंडो mcc.nic.in पर उपलब्ध है। सभी छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
NEET PG Counselling 2025 Round 2 Registration - यहां क्लिक करें
NEET PG Counselling 2025 Round 2 Registration: आवेदन करने के चरण
NEET PG काउंसलिंग 2025 के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
स्टेप 1: NEET PG काउंसलिंग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: नए Registration लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: NEET PG लॉगिन और पासवर्ड से लॉगिन करें।
स्टेप 4: सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 5: अलॉटमेंट के लिए अपनी पसंद के विकल्प भरें।
स्टेप 6: सेव करें और सबमिट पर क्लिक करें।
NEET PG काउंसलिंग 2025 राउंड 2 का शेड्यूल
| पंजीकरण/भुगतान | 5 से 9 दिसंबर, 2025 |
| विकल्प भरना/लॉक करना | 6 से 9 दिसंबर, 2025 |
| सीट आवंटन की प्रक्रिया | 10 से 11 दिसंबर, 2025 |
| परिणाम | 12 दिसंबर, 2025 |
| रिपोर्टिंग/ज्वाइनिंग | 13 से 21 दिसंबर, 2025 |

Comments
All Comments (0)
Join the conversation