MP Board 5वीं और 8वीं का रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे होगा जारी, देखें ट्वीट
MP Board Class 5 and 8 Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा 5 और 8 का रिजल्ट 2026 आज, 25 मार्च 2026 को दोपहर लगभग 1:30 बजे ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर जारी किया जाएगा। छात्र अपने रोल नंबर या समग्र आईडी का उपयोग करके रिजल्ट को देखें।
MP Board 5th, 8th Class Result 2026: मध्य प्रदेश के कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज अब कुछ ही देर में खत्म होने वाला है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, माननीय स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह आज, 25 मार्च 2026 को दोपहर 1:00 या 1:30 बजे ऑफिशियल रूप से एग्जाम रिजल्ट की घोषणा कर सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी, जिसके तुरंत बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख सकेंगे।
एग्जाम में शामिल हुए छात्र रिजल्ट लिंक सक्रिय होते ही ऑफिशियल पोर्टल rskmp.in पर अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने आईडी/रोल नंबर और कैप्चा कोड के साथ लॉग इन करना होगा। मध्य प्रदेश बोर्ड की 5वीं और 8वीं के रिजल्ट में देरी हुई है। पहले यह सुबह 11:00 बजे जारी होने वाला था, लेकिन अब यह आज दोपहर 1:00 बजे जारी होगा।
MP Board Result 2026: मुख्य डिटेल्स
छात्र 5वीं और 8वीं के रिजल्ट से जुड़ी अपडेट्स देखने के लिए नीचे दी गई टेबल से जानकारी ले सकते हैं। टेबल में टाइम के साथ ऑफिशियल वेबसाइट भी शामिल है।
| इवेंट | डिटेल्स |
| बोर्ड का नाम | राज्य शिक्षा केंद्र, मध्य प्रदेश (RSKMP) |
| कक्षा | 5वीं और 8वीं |
| रिजल्ट की डेट | 25 मार्च 2026 |
| टाइम | दोपहर 01:00 बजे |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह कक्षा 5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम घोषित करेंगे
— School Education Department, MP (@schooledump) March 25, 2026
🗓️25 मार्च
⏳दोपहर 1 बज
📍मंत्रालय, वल्लभ भवन @JansamparkMP @udaypratapmp pic.twitter.com/dTx7Yimf6q
rskmp.in पर रिजल्ट कैसे चेक करें?
छात्र अपना-अपना रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। जैसे ही घड़ी में 1 बजेंगे, आप इन स्टेप्स के माध्यम से अपने रिजल्ट को डाउनलोड करें।
- ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर जाएं।
- होमपेज पर "MP Board 5th/8th Result 2026" के लिंक को क्लिक करें।
- रोल नंबर और Samagra ID को फिल करें।
- स्क्रीन पर मौजूद कैप्चा कोड को फिल करें।
- फिर, 'Show' या 'Submit' बटन पर क्लिक कर के रिजल्ट को डाउनलोड कर लें।
मध्य प्रदेश बोर्ड एग्जाम 2026 के रिजल्ट कहां से देखें?
छात्र मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा 5 और 8 के रिजल्ट निम्नलिखित ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं:
rajya shiksha kendra Result Time DELAYED: रिजल्ट जारी होने में हुए डिले
मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा 5 और 8 के रिजल्ट का समय पोस्टपोन कर दिया गया है। अब रिजल्ट दोपहर 1:30 बजे घोषित किया जाएगा।
रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी चीजें
रिजल्ट देखते समय अपने पास निम्नलिखित जानकारी तैयार रखें ताकि आपको सर्वर स्लो होने पर परेशानी न हो:
- आपका रोल नंबर
- समग्र आईडी
- इंटरनेट की अच्छी कनेक्टिविटी
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

Comments
All Comments (0)
Join the conversation