जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने साल 2026 के फाइनल एग्जाम के लिए 10वीं और 12वीं (समर जोन - जम्मू डिवीजन) की डेट शीट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी है।
बोर्ड द्वारा निर्धारित डेट्स के अनुसार, 10वीं के एग्जाम 17 फरवरी 2026 से 10 मार्च 2026 तक आयोजित किए गए है। वहीं, 12वीं के एग्जाम 23 फरवरी 2026 से 28 मार्च 2026 तक चलेंगे। एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाकर पुरे शेड्यूल को डाउनलोड कर सकते हैं।
JKBOSE बोर्ड एग्जाम 2026: 10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम की डिटेल्स
बोर्ड ने छात्रों को यह स्पष्ट किया है कि एग्जाम ऑफलाइन मोड में आयोजित करवाए जाएंगे। सभी छात्र एग्जाम से जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल पर नजर डालें।
| इवेंट | डिटेल्स |
| बोर्ड का नाम | जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) |
| कक्षा | 10वीं और 12वीं |
| क्षेत्र | समर जोन (जम्मू डिविजन) |
| 10वीं एग्जाम शुरू होने की डेट | 17 फरवरी, 2026 |
| 12वीं एग्जाम शुरू होने की डेट | 23 फरवरी, 2026 |
| एग्जाम का टाइम | सुबह 10:00 बजे से |
| आधिकारिक वेबसाइट | jkbose.nic.in |
JKBOSE 10वीं की डेटशीट 2026
कक्षा 10वीं के एग्जाम 17 फरवरी से शुरू होकर 10 मार्च, 2026 तक चलेंगे। छात्र यहां देखें पूरी डेट शीट।
| डेट | सब्जेक्ट |
| 17 फरवरी, 2026 | गणित |
| 19 फरवरी, 2026 | कंप्यूटर साइंस |
| 21 फरवरी, 2026 | हिंदी / उर्दू |
| 25 फरवरी, 2026 | अंग्रेजी |
| 02 मार्च, 2026 | सोशल साइंस |
| 06 मार्च, 2026 | साइंस |
| 10 मार्च, 2026 | वोकेशनल सब्जेक्ट्स |
JKBOSE 12वीं की डेटशीट 2026
कक्षा 12वीं (साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स और होम साइंस) की परीक्षाएं 23 फरवरी, 2026 से शुरू हो रही हैं।
जम्मू डिवीजन (ग्रीष्मकालीन क्षेत्र) के एचएसपी-II (कक्षा 12वीं) वार्षिक नियमित, 2026 के लिए तिथि पत्रक - यहां क्लिक करें
JKBOSE 10वीं - 12वीं डेट शीट डाउनलोड कैसे करें?
जम्मू और कश्मीर बोर्ड ने दोनों 10वीं और 12वीं की डेट शीट जारी कर दी है। इन्हें डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करके इन आसान स्टेप्स का उपयोग करें।
- छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Student Corner' टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'Date Sheet' सेक्शन को चुनें।
- अपनी कक्षा (10th या 12th) और डिवीजन (Jammu Division) को चुनें।
- फिर, लिंक पर क्लिक करते ही डेट शीट की PDF खुल जाएगी, जिसे आप डाउनलोड करके रख लें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation