JEE Main 2026 Application Correction: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज, 1 दिसंबर, 2025 छात्रों के लिए JEE Main 2026 सेशन 1 के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खोलेगी। जारी की गई ऑफिशियल जानकारी के अनुसार, यह करेक्शन विंडो कल, 2 दिसंबर, 2025 को रात 11:50 बजे तक ओपन रहेगी। जिन छात्रों ने JEE Main 2026 सेशन 1 एग्जाम के लिए आवेदन किया है। साथ ही, वे अपने भरी हुई जानकारी में बदलाव करना चाहते हैं, तो वे JEE Main की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर जरूरी बदलाव कर सकते हैं।
JEE Main एप्लीकेशन में सुधार करने के लिए, छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने JEE Main एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करना होगा। लॉग इन करने के बाद, करेक्शन विंडो के लिए खुली हुई फील्ड्स पर क्लिक करके जरूरी बदलाव कर सकते हैं।
JEE Main 2026 एप्लीकेशन में सुधार का नोटिस - यहां क्लिक करें
JEE Main 2026 एप्लीकेशन में बदलाव कैसे करें?
JEE Main 2026 सेशन 1 की एप्लीकेशन में सुधार करने के लिए लॉग-इन लिंक ऑफिशिकल वेबसाइट पर मौजूद है। आइए नीचे दिए स्टेप्स से जानते हैं कि कैसे एप्लीकेशन नें बदलाव करें।
स्टेप 1: JEE Main की ऑफिशिकल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: JEE Main 2026 ‘Session 1 Registration’ पर क्लिक करें।
स्टेप 3: JEE Main एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करें।
स्टेप 4: करेक्शन विंडो पर क्लिक करें।
स्टेप 5: सभी जरूरी बदलाव करें।
स्टेप 6: सभी बदलावों को सेव करें। फिर, सबमिट पर क्लिक करें
JEE Main 2026: सुधार के लिए खुली फील्ड्स
एप्लीकेशन में सुधार करने के लिए अलग-अलग फील्ड्स खुली रहेंगी। आइए नीचे दी गई टेबल से जानते हैं कि छात्र किन-किन चीजों में बदलाव कर सकते हैं।
| बदलाव किए जाने वाली चीजें | फील्ड |
| छात्रों को बदलने की अनुमति नहीं होगी | 1. मोबाइल नंबर2. ई- मेल एड्रेस3. एड्रेस (स्थायी और वर्तमान) आपातकालीन संपर्क विवरण 4. छात्र की तस्वीर |
| अभ्यर्थियों को किसी भी एक क्षेत्र को बदलने की अनुमति होगी | 1. छात्र का नाम 2. पिता का नाम3. मां का नाम |
| अभ्यर्थियों को सभी फील्ड बदलने की अनुमति होगी | 1. कक्षा 10वीं/समकक्ष डिटेल्स 2. कक्षा 12वीं/समकक्ष डिटेल्स 3. सटेट कोर्ड ऑफ एलिजिबिलिटी |
| अभ्यर्थियों को उनके स्थायी और वर्तमान एड्रेस के आधार पर एग्जाम शहर बदलने की अनुमति होगी (यह एक बार फिर स्पष्ट किया जाता है कि एनटीए अभ्यर्थी द्वारा दिए गए विकल्पों का पालन करने के लिए बाध्य नहीं है) | 1. एग्जाम शहर का चयन 2. एग्जाम का माध्यम |
| अभ्यर्थियों को सभी फील्ड बदलने की अनुमति होगी | 1. जन्म तिथि 2. लिंग 3. वर्ग 4. उप-श्रेणी/दिव्यांगजन (यदि यूडीआईडी पोर्टल द्वारा सत्यापित नहीं है) 5. हस्ताक्षर |
| अभ्यर्थियों को निम्नलिखित फील्ड जोड़ने की अनुमति होगी | कागज |
| अभ्यर्थियों को पहचान विवरण बदलने की अनुमति होगी (केवल उन अभ्यर्थियों के लिए जिन्होंने आधार के अलावा किसी अन्य पहचान के साथ पंजीकरण कराया हो) | आधार डिटेल्स |

Comments
All Comments (0)
Join the conversation