झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित होने वाले कक्षा 9 के बोर्ड एग्जाम 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अब जल्द ही खत्म होने वाली है। बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज यानी 12 जनवरी 2026 को निर्धारित की है। साथ ही, स्कूलों को निर्धारित किए गए समय के अंदर ही रजिस्ट्रेशन करने के लिए कहा गया है ताकि लेट फीस से बचा जा सके।
कल से बदल जाएंगे नियम
जैक (JAC) के ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, 12 जनवरी के बाद पोर्टल बंद नहीं होगा, लेकिन रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों को लेट फीस भरनी होगी। छात्रों के लिए लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 13 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक चलेगी।
JAC रजिस्ट्रेशन के लिए इंपोर्टेंट डेट्स
छात्र रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स को जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | बिना लेट फीस | लेट फीस के साथ |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट | 12 जनवरी, 2026 | 13 जनवरी, 2026 |
| चालान जनरेट करने की डेट | 12 जनवरी, 2026 तक | 20 जनवरी, 2026 तक |
| बैंक में फीस जमा करने की लास्ट डेट | 12 जनवरी, 2026 तक | 22 जनवरी, 2026 तक |
13 जनवरी से लेट फीस लागू होगा
13 जनवरी के बाद रजिस्ट्रेशन पर लेट फीस लगना जारी होगा। बोर्ड ने स्कूलों को देरी के प्रति आगाह किया है। साथ ही, इस बात पर जोर दिया है कि वह लास्ट डेट से पहले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर लें।
रजिस्ट्रेशन फीस कितना है?
रजिस्ट्रेशन के लिए फीस का निर्धारण छात्र की कैटेगरी के आधार पर किया गया है।
- नियमित छात्र: लगभग ₹520 (बिना लेट फाइन)।
- प्राइवेट छात्र: लगभग ₹1,670 (बिना लेट फाइन)।
- लेट फीस: यदि आप 13 जनवरी या उसके बाद रजिस्टर करते हैं, तो आपको ₹500 अतिरिक्त लेट फीस के रूप में देने होंगे।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज और निर्देश
छात्रों अपने स्कूल के माध्यम से ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। इसके लिए निम्नलिखित जानकारी तैयार की गई है।
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- जाति प्रमाण पत्र

Comments
All Comments (0)
Join the conversation