केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2026 की बोर्ड एग्जाम के लिए प्राइवेट छात्रों के एडमिट कार्ड ऑफिशियल तौर पर जारी कर दिए हैं। एग्जाम में शामिल होने वाले 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE बोर्ड एग्जाम दोनों कक्षाओं के छात्रों के लिए 17 फरवरी से 9 अप्रैल 2026 तक आयोजित करवाई जा रही हैं। साथ ही, छात्रों को एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड को ले जाना अनिवार्य है। प्राइवेट छात्रों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर का इस्तेमाल करना होगा।
CBSE एग्जाम 2026 प्राइवेट छात्रों का एडमिट कार्ड - यहां क्लिक करें
CBSE Board Admit Card 2026: CBSE एडमिट कार्ड इंपोर्टेंट डिटेल्स
प्राइवेट छात्र एग्जाम और एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी डिटेल्स को लेकर जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दी गई टेबल पर नजर डालें।
| इवेंट | डिटेल्स |
| बोर्ड का नाम | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) |
| छात्रों की कैटेगरी | केवल प्राइवेट छात्र |
| एडमिट कार्ड जारी होने की डेट | 17 जनवरी 2026 |
| 10वीं/12वीं एग्जाम शुरू होने की डेट | 17 फरवरी 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | cbse.gov.in |
| डाउनलोड करने की डेट | ऑनलाइन |
प्राइवेट छात्र एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
CBSE की 10वीं और 12वीं कक्षा के प्राइवेट छात्र के लिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
स्टेप 1: CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: CBSE एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर का उपयोग करके छात्र का नाम फिल करें।
स्टेप 4: प्राइवेट छात्रों के लिए एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
स्टेप 5: फिर, इसे डाउनलोड करें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation