Budget Key Highlights: बजट 2026 शिक्षा में बढ़ोतरी, IIM से टूरिस्ट गाइड ट्रेनिंग, एआई और मेडिकल पर कितना खर्च, यहां देखें नई अपडेट

Akshara Verma
Feb 2, 2026, 18:54 IST

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2026 को संसद में देश का बजट पेश किया था। इस साल के बजट में 'विकसित भारत 2047' को हाईलाइट किया जाएगा। साथ ही, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Budget Key Highlights 2026
Budget Key Highlights 2026

Nirmala Sitharaman Education Budget 2026 Updates: केंद्रीय बजट 2026 की घोषणा कल, रविवार 1 फरवरी को की जा चुकी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में 2026 का आम बजट पेश किया था। इस साल के बजट में 'विकसित भारत 2047' के सपने को सच करने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन (Tourism) पर विशेष ध्यान दिया गया है। साथ ही, इस बजट में शिक्षा और रोजगार को लेकर घोषणाएं भी की जाएंगी। 

इस साल एजुकेशन और जॉब सेक्टर को लेकर बजट 2026 में क्या-क्या मिलेगा, ये तो फाइनेंस मिनिस्टर ने अपनी स्पीच में बताया है। साथ ही, करियर एक्सपर्ट्स द्वारा कुछ उम्मीदें जताई गई हैं, कुछ सुझाव दिए गए हैं। 

Budget 2026 Highlights: बजट 2026 की बड़ी हेडलाइंस 

  1. शिक्षा और स्वास्थ्य का मेगा बजट: हर जिले में बेटियों के लिए हॉस्टल और हेल्थ सेक्टर में नौकरियों अच्छी मात्रा में दी जाएगी।
  2. IIM वाले टूरिस्ट गाइड: अब पर्यटन में भी दिखेगा प्रोफेशनल अंदाज, 10 हजार से ज्यादा गाइड भी होंगे तैयार।
  3. शिक्षा के लिए ₹1.39 लाख करोड़ का फंड: मेडिकल और STEM एजुकेशन पर सरकार का बड़ा दांव भी देखने को मिलेगा। 

हेल्थ सेक्टर: 1 लाख नौकरियां और मेडिकल हब्स

सरकार ने भारत को ग्लोबल 'मेडिकल टूरिज्म हब' बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए स्वास्थ्य सेवाओं को शिक्षा से जोड़ा जा रहा है:

  • संबद्ध स्वास्थ्य पेशेवर (Allied Health Professionals): अगले 5 सालों में 1 लाख AHP (जैसे रेडियोलॉजी, एनेस्थीसिया और ओटी तकनीशियन) को जोड़ा जाएगा।
  • 5 रीजनल मेडिकल हब: PPC मॉडल (Private-Public Partnership) पर 5 बड़े मेडिकल हब बनाए जाएंगे, जहां इलाज, शोध और पढ़ाई एक साथ होगी।
  • आयुर्वेद और पशु चिकित्सा: 3 नए आयुर्वेद संस्थान और 20,000 वेटरनरी प्रोफेशनल तैयार करने के लिए नए कॉलेजों को भी खोला जाएगा। 

हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल

छात्राओं की हाईयर एजुकेशन के लिए सरकार ने कई नए ऐतिहासिक कदम उठाए है। इन्हें जानने के लिए नीचे देखें। 

  • गर्ल्स हॉस्टल योजना: देश के हर जिले में उन छात्राओं के लिए गर्ल्स हॉस्टल बनाए जाएंगे जो STEM (विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग, गणित) सब्जेक्ट की पढ़ाई कर रही हैं।
  • बजट में बढ़ोतरी: शिक्षा क्षेत्र के लिए ₹1,39,289 करोड़ एलोट किए गए हैं, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग 8.2% अधिक होंगे। 

बजट का अलॉटमेंट 

सभी छात्र और लोग बजट का सही-सही अलॉटमेंट देखने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

क्षेत्र  एलोटिड अमाउंट  मुख्य फोकस 
स्कूल शिक्षा ₹83,562 करोड़ 15,000 स्कूलों में हाई-टेक लैब्स
उच्च शिक्षा ₹55,727 करोड़ रिसर्च, नई यूनिवर्सिटी और AI
स्वास्थ्य क्षेत्र ₹1,60,000 करोड़ मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और नौकरियां

टूरिज्म का नया अवतार: IIM से ट्रेनिंग लेंगे गाइड

पर्यटन क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने के लिए सरकार ने एक अनोखी पायलट योजना शुरू की है। 

  • प्रोफेशनल ट्रेनिंग: 20 प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर 10,000 टूरिस्ट गाइड्स को IIM (भारतीय प्रबंधन संस्थान) के सहयोग से 12 सप्ताह का विशेष हाइब्रिड कोर्स कराया जाएगा।
  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी: मौजूदा होटल मैनेजमेंट काउंसिल को अपग्रेड करके एक राष्ट्रीय स्तर का संस्थान बनाया जाएगा।
  • सांस्कृतिक विरासत: लोथल, धोलावीरा और सारनाथ जैसे 15 ऐतिहासिक स्थलों का कायाकल्प किया जाएगा।

एजुकेशन-जॉब्स के लिए किन सेक्टर्स पर जोर?

  • बायो फार्मा/ फार्मेसी
  • आयुर्वेद
  • वेटरनरी
  • डिजाइन (एनिमेशन/कंटेंट क्रिएशन/कार्टून/गेमिंग)
  • टूरिज्म
  • एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल
  • मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंस
  • एस्ट्रो-फिजिक्स एंड एस्ट्रोनॉमी
  • सेमीकंडक्टर

युवाओं के लिए अन्य खास घोषणाएं

  • AI और क्रिएटिविटी: 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में ABGC (Animation, Visual Effects, Gaming, and Comics) कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित की जाएंगी।
  • 5 नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप: औद्योगिक गलियारों (Industrial Corridors) के पास आधुनिक शिक्षा के लिए 5 नए टाउनशिप विकसित किए जाएंगे।
  • बायोफार्मा शक्ति: भारत को दवाओं का हब बनाने के लिए 3 नए NIPER (फार्मास्युटिकल शिक्षा संस्थान) खोले जाएंगे।

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News