बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट के बाद स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें रजिस्टर?
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की 12वीं की इंटरमीडिएट फाइनल एग्जाम की आंसर-शीट जांच और कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन आज, 25 मार्च 2026 से शुरू हो रहे हैं। BSEB ने 23 मार्च 2026 को रिजल्ट घोषित किए थे। छात्र यहां से जानें सभी डिटेल्स।
BSEB 12th Answer Sheet Scrutiny: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 23 मार्च 2026 को इंटरमीडिएट यानी 12वीं का रिजल्ट जारी किया था। बोर्ड ने अब 12वीं की आंसर-शीट के लिए जांच और कंपार्टमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू। वे छात्र जो अपने मार्क्स से खुश नहीं हैं या किसी एक या दो सब्जेक्ट में फेल हो गए हैं, उनके लिए बोर्ड ने आज यानी 25 मार्च 2026 से स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
BSEB 12th Scrutiny & Compartment: जरूरी डेट्स
छात्र BSEB 12वीं के स्क्रूटनी में भाग लेने के लिए रजिस्टर करें। साथ ही, छात्र नीचे दी गई टेबल के माध्यम से इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स को जानें।
| इवेंट | इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स |
| रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट | 25 मार्च 2026 |
| रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट | 02 अप्रैल 2026 |
| स्क्रूटनी फीस (हर सब्जेक्ट) | ₹120 (लगभग) |
| रिजल्ट (संभावित डेट) | 31 मई 2026 तक |
| ऑफिशियल वेबसाइट | intermediate.biharboardonline.com |
BSEB 12th Scrutiny 2026: स्क्रूटनी क्या होती है? अप्लाई कौन कर सकता है?
अगर आपको लगता है कि आपकी कॉपी सही ढंग से चेक नहीं हुई है या आपके मार्क्स उम्मीद से कम हैं, तो आप स्क्रूटनी यानी री- चैंकिग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- कौन पात्र है: वे सभी छात्र जो अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं हैं।
- क्या चेक होता है: स्क्रूटनी में पूरी कॉपी फिर से नहीं जांची जाती, बल्कि यह देखा जाता है कि कहीं मार्क्स के जोड़ने में गलती तो नहीं हुई या कोई आंसर बिना चेक किए तो नहीं छूट गया।
BSEB इंटरमीडिएट स्क्रूटनी, कंपार्टमेंट रजिस्ट्रेश का ऑफिशियल नोटिस
छात्र BSEB के एक्स अकाउंट के माध्यम से ऑफिशियल नोटिस को यहां से देखें।
इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं के स्क्रूटिनी कराने के संबंध में आवश्यक सूचना।#Bihar#BSEB#BiharBoard pic.twitter.com/Vn3jCCd8s5
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) March 25, 2026
Compartment & Special Exam: कंपार्टमेंट और विशेष एग्जाम क्या है?
- कंपार्टमेंट एग्जाम : यह उन छात्रों के लिए है, जो एक या दो सब्जेक्ट में फेल हो गए हैं। यह एग्जाम देकर वे इसी सेशन में पास हो सकते हैं।
- विशेष एग्जाम : यह उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है, जो किसी कारणवश मुख्य एग्जाम में शामिल नहीं हो पाए थे या जिनका एडमिट कार्ड तकनीकी कारणों से जारी नहीं हो सका था। वह इस मोड के माध्यम से एग्जाम को दे सकेंगे।
BSEB इंटर आंसर शीट स्क्रूटनी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन के स्टेप्स
बिहार बोर्ड इंटर आंसर शीट स्क्रूटनी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्रों को नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- ऑफिशियल वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com पर लॉग-इन करें।
- होमपेज पर 'Apply for Scrutiny' या 'Compartment Application' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल कोड, रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरकर रजिस्टर करें।
- उन सब्जेक्ट का चुनें करें, जिनके लिए आप स्क्रूटनी या कंपार्टमेंट देना चाहते हैं।
- निर्धारित फीस (हर सब्जेक्ट ₹120) का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म जमा करें और कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट जरूर ले लें।
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

Comments
All Comments (0)
Join the conversation