AIBE 20 Result/ OMR Sheet Rechecking: अखिल भारतीय बार एग्जाम 2025 के रिजल्ट 7 जनवरी, 2026 को जारी किए गए थे। रिजल्ट की घोषणा के साथ ही, बार काउंसिल ऑफ इंडिया छात्रों के लिए OMR शीट के लिए रजिस्टर करने की प्रक्रिया शुरू कर देगी। जारी ऑफिशियल सूचना के अनुसार, छात्रों के लिए OMR शीट री-चेकिंग के लिए जमा करने की लास्ट डेट 23 जनवरी, 2026 है।
छात्र ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर ऑनलाइन रजिस्टर कर सकते हैं। छात्रों को OMR शीट की री-चेकिंग के लिए 500 रुपये की ऑनलाइन फीस भी जमा करनी होगी।
AIBE 20 OMR री-चेकिंग
BCI द्वारा जारी ऑफिशियल अधिसूचना के अनुसार, जो छात्र अपने रिजल्ट या OMR शीट की दोबारा जांच कराना चाहते हैं, वे अब ऑनलाइन रजिस्टर कर सकते हैं। यह सुविधा विशेष रूप से उन छात्रों के लिए है, जिन्हें लगता है कि उनके आंसर सही थे, लेकिन उन्हें कम मार्क्स मिले हैं।
| इवेंट | डिटेल्स |
| री-चेकिंग शुरू होने की डेट | 14 जनवरी 2026 |
| रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट | 23 जनवरी 2026 |
| रजिस्ट्रेशन फीस | ₹500 (प्रति OMR शीट) |
| रजिस्ट्रेशन मोड | केवल ऑनलाइन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | allindiabarexamination.com |
AIBE 20 Result/ OMR Sheet Rechecking - Click Here
री-चेकिंग के लिए रजिस्टर कैसे करें?
छात्र रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- छात्र सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर विजिट करें।
- होमपेज पर मौजूद "Application for Rechecking of OMR Sheet (AIBE-XX)" के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्म तिथि फिल करके लॉगिन करें।
- री-चेकिंग फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी फिल करें।
- फिर, ऑनलाइन मोड से ₹500 का रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रिंट आउट निकाल लें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation