कौन है आकिब नबी जिन्होंने भारत के लिए किया वनडे डेब्यू, यह खास उपलब्धि हासिल करने वाले बने तीसरे क्रिकेटर
जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी डार भारतीय वनडे टीम में डेब्यू कर एक नया रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। वेस्टइंडीज खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में आकिब को उनकी वनडे डेब्यू कैप टीम इंडिया के उप-कप्तान केएल राहुल ने सौंपी।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने एक बड़ा बदलाव किया। जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी डार को प्लेइंग 11 में जगह मिली और उन्होंने भारत के लिए अपना वनडे इंटरनेशनल डेब्यू किया। खास बात यह है कि इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले वह जम्मू-कश्मीर के तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं।
केएल राहुल ने सौंपी डेब्यू कैप
आकिब नबी को उनकी वनडे डेब्यू कैप टीम इंडिया के उप-कप्तान केएल राहुल ने सौंपी। इससे पहले नबी को श्रीलंका दौरे के लिए टेस्ट टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें टेस्ट डेब्यू करने का मौका नहीं मिला।
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में उन्हें नितीश कुमार रेड्डी की जगह अंतिम एकादश में शामिल किया गया। कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
36 लिस्ट-ए मैचों का अनुभव
वनडे डेब्यू से पहले 29 वर्षीय आकिब नबी 36 लिस्ट-ए मैच खेल चुके थे। उनके नाम 56 विकेट हैं और उनका गेंदबाजी औसत 27.37 रहा है। इस दौरान उन्होंने तीन बार चार विकेट लेने का कारनामा भी किया।
नबी निचले क्रम में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। उन्होंने लिस्ट-A क्रिकेट की 30 पारियों में 572 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 27.23 और स्ट्राइक रेट 111.71 है। बताते चलें कि नबी को ‘बारामूला एक्सप्रेस’ उपनाम से भी जाना जाता है।
विजय हजारे ट्रॉफी में जड़ चुके हैं शतक
आकिब नबी के नाम वनडे फॉर्मेट में एक शतक भी दर्ज है। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 114 रन की पारी खेली थी। यह शतक उन्होंने 82 गेंदों पर बनाया था।
IPL में 8.40 करोड़ रुपये की मिली डील
डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर आकिब को 2026 आईपीएल ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था औंर उनका आईपीएल डेब्यू भी साल 2026 के सीजन में हुआ था।
जम्मू-कश्मीर के तीसरे क्रिकेटर
आकिब नबी के वनडे डेब्यू के साथ जम्मू-कश्मीर के उन क्रिकेटरों की सूची में एक और नाम जुड़ गया है, जिन्होंने भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है।
इस लिस्ट में सबसे पहले परवेज रसूल का नाम आता है, जिन्होंने भारत के लिए एक वनडे और एक टी20 इंटरनेशनल खेला था। इसके बाद तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने साल 2022 में T20I और वनडे डेब्यू किया। उमरान अब तक 10 वनडे और आठ T20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। अब आकिब नबी इस खास क्लब में शामिल होने वाले जम्मू-कश्मीर के तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं।
ICC World Cup 2027: इस तारीख को आएगा शेड्यूल, किसकी जगह पक्की? वर्ल्ड कप से पहले भारत के कितने मैच
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.