बोनस को लेकर आया नया अपडेट, अक्टूबर के पहले हफ्ते में हो सकता है ऐलान, कितना मिलेगा पैसा

Last Updated: Sep 30, 2026, 15:52 IST

ग्रुप-B और ग्रुप-C के नॉन-गजटेड केन्द्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) अक्टूबर की शुरुआत में जारी किया जा सकता है।  

कब आएगा बोनस का पैसा!!
कब आएगा बोनस का पैसा!!

Central Government Employees Bonus: केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले सालाना बोनस को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्रुप-B और ग्रुप-C के नॉन-गजटेड कर्मचारियों को मिलने वाला प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) अक्टूबर की शुरुआत में जारी किया जा सकता है।

कर्मचारी संगठनों की मांग है कि इस बार बोनस का भुगतान दशहरा और दुर्गा पूजा से पहले कर दिया जाए। इसके साथ ही बोनस की गणना के लिए मौजूदा 7000 रुपये की सैलरी लिमिट बढ़ाकर 21000 रुपये करने की मांग भी जोर पकड़ रही है।

अक्टूबर के पहले हफ्ते में मिल सकता है बोनस

बोनस को जल्द जारी करने की मांग को लेकर ज्वाइंट काउंसिल ऑफ पोस्टल एम्प्लॉइज ने 25 सितंबर 2026 को डाक विभाग के सचिव को लेटर लिखा है। संगठन ने अनुरोध किया है कि कर्मचारियों को दुर्गा पूजा से पहले यानी 21 अक्टूबर तक बोनस का पेमेंट कर दिया जाए।

बता दें कि हर साल सरकार आमतौर पर दशहरा के आसपास कर्मचारियों को यह बोनस जारी करती है। इस साल दशहरा 20 अक्टूबर को है। ऐसे में बोनस को लेकर अक्टूबर के शुरुआती दिनों में घोषणा की उम्मीद जताई जा रही है।

कब मिल सकती है बोनस की खबर 

ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइज फेडरेशन (AIDEF) के एक प्रमुख अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर ET Wealth Online को बताया कि बोनस की घोषणा अक्टूबर के पहले सप्ताह में हो सकती है।

भारत पेंशनर्स समाज (BPS) के महासचिव अविनाश राजपूत ने भी अक्टूबर 2026 की शुरुआत में बोनस मिलने के संकेत दिए हैं। वहीं, ऑल इंडिया न्यू पेंशन स्कीम एम्प्लॉइज फेडरेशन के अध्यक्ष मनजीत सिंह पटेल ने भी इसके दशहरा से पहले आने की संभावना जताई है।

7 हजार की लिमिट बढ़ाकर 21000 करने की मांग

बोनस की डेट के अतिरिक्त इसकी गणना को लेकर भी कर्मचारी संगठनों की नजर है। सरकार ने 25 सितंबर 2026 की अधिसूचना में PLB की गणना के लिए सैलरी लिमिट 7000 रुपये बरकरार रखी है।

हालांकि, नेशनल काउंसिल फॉर ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) सहित कई कर्मचारी संगठन चाहते हैं कि इस लिमिट को बढ़ाकर 21000 रुपये किया जाए।

7000 पर कितना बनता है बोनस?

PLB की गणना में 30.4 औसत दिनों को आधार माना जाता है। मौजूदा 7000 की सीमा पर 30 दिनों का बोनस करीब 6908 रुपये बनता है। वहीं, यदि 21000 रुपये की लिमिट लागू होती है तो अनुमानित बोनस करीब 20724 रुपये होगा।

क्या कहते है न्यूनतम मजदूरी के आंकड़े

25 सितंबर की अधिसूचना में न्यूनतम मजदूरी के आंकड़े भी दिए गए हैं। अन-स्किल्ड श्रमिकों के लिए 783 रुपये प्रतिदिन यानी 20358 रुपये मासिक, सेमी-स्किल्ड के लिए 868 रुपये प्रतिदिन यानी 22 हजार मासिक, स्किल्ड के लिए 954 रुपये प्रतिदिन यानी लगभग 25 हजार रुपये मासिक और अत्यधिक कुशल श्रमिकों के लिए 1035 रुपये प्रतिदिन यानी 26910 रुपये मासिक मजदूरी बताई गई है।

8th Pay Commission: कर्मचारियों को कैसे मिल सकता है ₹72 हजार का मिनिमम बेसिक-पे, बैठकों का शेड्यूल देखें

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Sep 30, 2026, 15:52 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News