CG Vyapam Lecturer Vacancy 2026: सीजी व्यापम लेक्चरर भर्ती के 854 पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

Last Updated: Sep 30, 2026, 16:17 IST

CG Vyapam Lecturer Vacancy 2026: सीजी व्यापम लेक्चरर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 854 रिक्त पदों के लिए लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई। 

CG Vyapam Lecturer Vacancy 2026: सीजी व्यापम लेक्चरर भर्ती के 854 पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू
CG Vyapam Lecturer Vacancy 2026: सीजी व्यापम लेक्चरर भर्ती के 854 पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

CG Vyapam Lecturer Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने अपनी वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर आवेदन शुरू कर दिए हैं। संबंधित भर्ती अभियान का उद्देश्य सीजी व्यापम के कुल 854 रिक्त पदों को भरना है। आयोग की ओर से नोटिफिकेशन 21 सितंबर, 2026 को जारी किया गया था। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू हो गई है। अधिसूचना के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर, 2026 शाम (5 बजे) तक निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन लिंक सहित डिटेल्स आगे लेख में देख सकते हैं।

CG Vyapam Lecturer Vacancy 2026: अधिसूचना  

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत लेक्चरर भर्ती 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं। CGSSB की ओर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 29 सिंतबर, 2026 से शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क सहित अन्य डिटेल्स के लिए नोटिफिकेशन पीडीएफ देख सकते हैं। 

सीजी व्यापम लेक्चरर भर्ती 2026 नोटिफिकेशन 

पीडीएफ 

CG Vyapam Lecturer Vacancy 2026: महत्वपूर्ण तिथियां 

सीजी व्यापम भर्ती 2026 अभियान का उद्देश्य लेक्चरर के कुल 854 रिक्त पदों को भरना है। जिसमें हिंदी, इंग्लिश, संस्कृत, भौतिकी, राजनीतिक शास्त्र, इतिहास, भूगोल एवं अर्थशास्त्र के लेक्चरर के पदों को भरना है। नीचे दिए गए टेबल में उम्मीदवार महत्वपूर्ण तिथियों को देख सकते हैं:

            विवरण 

      जानकारी 

ऑनलाइन आवेदन तिथि 

29 सितंबर, 2026 

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

26 अक्टूबर, 2026 शाम 5 बजे तक 

करेक्शन विंडो 

27 से 29 अक्टूबर, 2026 शाम 5 बजे तक 

परीक्षा की संभावित तिथि

29 नवंबर, 2026 (रविवार)

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

23 नवंबर, 2026

CG Vyapam Lecturer Vacancy 2026: आवेदन लिंक 

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर, 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन पूरा करने वाले उम्मीदवारों को फॉर्म में करेक्शन के लिए 29 अक्टूबर, 2026 तक का समय दिया गया है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आवेदन लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है। 

सीजी व्यापम लेक्चरर भर्ती 2026 

आवेदन लिंक

CG Vyapam Lecturer Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, CG Vyapam Lecturer Bharti 2026 पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 अब CG Vyapam Lecturer Recruitment 2026 Apply Online Form लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 4 रजिस्ट्रेशन करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। 

स्टेप 5 फॉर्म में मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। 

स्टेप 6 आवेदन शुल्क का भुगतान कर प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

 UPSC CAPF AC Admit Card 2026: यूपीएससी असिस्टेंट कमांडेंट एडमिट कार्ड ssb.gov.in जारी, हॉल टिकट डाउनलोड करें

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Sep 30, 2026, 16:17 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News