भारत में सबसे अधिक सीमा साझा करने वाला राज्य कौन-सा है, जानें यहां

Last Updated: Oct 30, 2026, 16:56 IST

भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी विशेषताएं हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत का वह राज्य कौन-सा है, जो सबसे अधिक राज्यों के साथ सीमा साझा करता है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

ऐतिहासिक इमारत
ऐतिहासिक इमारत

भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी-अपनी विशेषताएं हैं। ये राज्य एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और एक-दूसरे के साथ भौगोलिक रूप से सीमा साझा करते हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत का वह राज्य कौन-सा है, जो कि सबसे अधिक राज्यों के साथ सीमा साझा करता है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।    

सबसे अधिक राज्यों से सीमा साझा करने वाला राज्य 

भारत में सबसे अधिक राज्यों के साथ अपनी सीमा साझा करने वाला राज्य उत्तर प्रदेश है। यह भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। भारत का यह राज्य अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है।

कितने राज्यों से लगती है सीमा

उत्तर प्रदेश की सीमा कुल 8 राज्यों के साथ-साथ 1 केंद्र शासित प्रदेश और 1 अंतरराष्ट्रीय देश नेपाल से लगती है। इस प्रकार यह कुल मिलाकर 9 भारतीय प्रशासनिक इकाइयों और एक विदेशी राष्ट्र को छूता है। यह भौगोलिक विशेषता उत्तर प्रदेश को पूरे भारत का सबसे अनूठा और महत्त्वपूर्ण राज्य बनाती है।

किस दिशा में किससे लगती है सीमा

-उत्तर दिशा में यूपी की सीमा उत्तराखंड राज्य और नेपाल से लगती है।

-उत्तर-पश्चिम दिशा में इसकी सीमा हिमाचल प्रदेश से लगती है। हिमाचल प्रदेश के साथ यूपी की सीमा सबसे छोटी है, जो केवल सहारनपुर जिले को छूती है।

-पश्चिम में यह हरियाणा, राजस्थान और केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के साथ अपनी सीमा साझा करता है। दिल्ली को यूपी ने पूर्व, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व से घेरा हुआ है।

-दक्षिण में इसकी सीमा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से लगती है। यूपी की सबसे लंबी सीमा मध्य प्रदेश के साथ ही लगती है, जो इसके 11 जिलों को छूती है।

-पूर्व में इसकी सीमाएं बिहार और झारखंड राज्यों से मिलती हैं।

चार राज्यों से लगती है इस जिले की सीमा

उत्तर प्रदेश के भूगोल में सबसे बड़ा अजूबा इसका सोनभद्र जिला है। सोनभद्र पूरे भारत का एकमात्र ऐसा जिला है, जिसकी सीमाएं एक साथ चार राज्यों को छूती हैं। ये चार राज्य इस प्रकार हैं:

-मध्य प्रदेश (पश्चिम में)

-छत्तीसगढ़ (दक्षिण में)

-झारखंड (दक्षिण-पूर्व में)

-बिहार (पूर्व में)

मध्य और उत्तर भारत का ट्रांजिट हब बनता है यूपी

भौगोलिक रूप से इतने सारे राज्यों से घिरे होने के कारण उत्तर प्रदेश पूरे उत्तर और मध्य भारत का एक प्रमुख 'ट्रांज़ट हब' है। देश का सबसे बड़ा रेलवे और सड़क नेटवर्क यहीं से होकर गुजरता है। अलग-अलग राज्यों से सीमाएं मिलने के कारण यहां की संस्कृति, भाषा और खानपान में अधिक विविधता देखने को मिलती है।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 30, 2026, 16:56 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News