West Bengal New CM: बंगाल में BJP के पहले सीएम शुभेंदु अधिकारी, साथ में किन 5 मंत्रियों ने ली शपथ, देखें यहां

Last Updated: May 9, 2026, 13:08 IST

West Bengal New CM: शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। बंगाल के राज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई। मंत्री पद की शपथ लेने वाले अन्य नेताओं में दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तानिया, क्षुदिराम टुडू और निशीथ प्रमाणिक शामिल हैं। इन सभी नेताओं को नई भाजपा सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है।

पश्चिम बंगाल में नई सरकार
पश्चिम बंगाल में नई सरकार

West Bengal New CM Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने राज्य के नए मुख्यमंत्री (CM) के रूप में शपथ ली है। इसके साथ ही राज्य में ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के 15 वर्षों के शासन का अंत हो गया है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 207 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है, जिसे राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।मंत्री पद की शपथ लेने वाले अन्य नेताओं में दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तानिया, क्षुदिराम टुडू और निशीथ प्रमाणिक शामिल हैं। इन सभी नेताओं को नई भाजपा सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है।

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य समारोह

शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड (Brigade Parade Ground) में आयोजित किया गया। राज्यपाल R. N. Ravi शुभेंदु अधिकारी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। खास बात यह है कि यह दिन बंगाली कैलेंडर के अनुसार गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती के साथ भी जुड़ा हुआ है, जिससे यह दिन और भी खास हो जाता है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए.

मंत्री के रूप में किन अन्य नेताओं ने ली शपथ

West Bengal New Cabinet Ministers List 2026: पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली नई भाजपा सरकार के साथ 5 बड़े नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली।

 

  1. दिलीप घोष
  2. अग्निमित्रा पॉल
  3. अशोक कीर्तानिया
  4. क्षुदिराम टुडू
  5. निशीथ प्रमाणिक

बंगाल में बीजेपी के पहले CM अधिकारी

शुभेंदु अधिकारी राज्य के नौवें मुख्यमंत्री और पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री बन गए हैं। कभी तृणमूल कांग्रेस का अहम चेहरा रहे अधिकारी ने भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी को राज्य में मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाई। भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। उनके साथ कुछ चुनिंदा मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा रही है। 

2011 के बाद पहली बार बदली बंगाल की सत्ता

भाजपा की इस जीत ने 2011 से लगातार सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस की पकड़ को खत्म कर दिया है। शुभेंदु ने “सोनार बांग्ला” बनाने का संकल्प दोहराते हुए बुनियादी ढांचे के विकास, निवेश और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई दिग्गज शामिल

समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के शामिल हुए। इसके अलावा एनडीए शासित करीब 20 राज्यों के मुख्यमंत्री और कई वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में मौजूद है। जिससे यह समारोह राष्ट्रीय स्तर का राजनीतिक आयोजन बन गया है।

पश्चिम बंगाल के नए CM शुभेंदु अधिकारी कितने पढ़े-लिखे? देखें शिक्षा से लेकर राजनीति तक का सफर


Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 9, 2026, 11:32 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News