SSB Recruitment 2026: एसएसबी स्पोर्ट्स कोटा कांस्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, ये रहा आवेदन लिंक

Last Updated: May 9, 2026, 22:46 IST

SSB Recruitment 2026: एसएसबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कांस्टेबल (जीडी) स्पोर्ट्स कोटा से भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत 28 अलग-अलग स्पोर्ट्स जगहों पर कुल 404 रिक्त पदों को भरा जाना है। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.ssb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

SSB Recruitment 2026
SSB Recruitment 2026

SSB Recruitment 2026: सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एसएसबी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 के तहत सामान्य ड्यूटी में 404 कांस्टेबल रिक्त पदों के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। यह स्पोर्ट्सपर्सन के लिए अर्धसैनिक बलों में शामिल होने का एक सुनहरा मौका है। स्पोर्ट्स कोटा भर्ती का उद्देश्य उन पुरुष और महिला उम्मीदवारों की भर्ती करना है, जिन्होंने अपने राज्य, विश्वविद्यालय या देश का प्रतिनिधित्व करते हुए खेल आयोजनों या प्रतियोगिताओं में भाग लिया हो।

इन पदों के चयन में दस्तावेजों का सत्यापन, शारीरिक टेस्ट, स्पोर्ट्स टेस्ट, और मेडिकल टेस्ट शामिल है। पदों के लिए चयनित स्पोर्ट्सपर्सन खेल जगत में योगदान देने के साथ-साथ राष्ट्र की सेवा भी कर सकेंगे। 

SSB Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक 

सशस्त्र सीमा बल (SSB) में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) पदों की भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार रोजगार सामाचर में नोटिफिकेशन प्रकाशित होने के 30 दिनों के भीतर आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

एसएसबी स्पोर्ट्स कोटा कांस्टेबल भर्ती 2026 आवेदन लिंक  

क्लिक करें 

SSB Recruitment 2026: हाइलाइट्स 

सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एसएसबी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 के तहत सामान्य ड्यूटी में 404 कांस्टेबल रिक्त पदों के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। आप नीचे टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

सशस्त्र सीमा बल (SSB) 

पद का नाम 

कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) - स्पोेर्ट्स कोटा 

रिक्त पदों की संख्या 

404

चयन प्रक्रिया 

दस्तावेज का सत्यापन, स्पोर्ट्स में अचीवमेंट, चेक, फील्ड ट्रेल, पीएसटी, डीएमई

आवेदन मोड  

ऑनलाइन 

ऑफिशियल वेबसाइट  

www.recuitment.ssb.gov.in

SSB Recruitment 2026 Eligibility Criteria
इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास या इसके समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है। संबंधित विषय में सर्टिफिकेट होेना चाहिए। आयु सीमा 18 वर्ष से 28 वर्ष है। इसके लिए आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये देने होंगे। 

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, फीस और वैकेंसी के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है। 

SSB Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें? 

इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु  उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट www.recuitment.ssb.gov.in पर जाएं।

  • SSB Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। एजुकेशनल और पर्सनल डिेटेल्स भरें।
    एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।

  • आवेदन फीस भरें। अब सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिेए अपने पास सुरक्षित रख लें।

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: May 9, 2026, 22:46 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News