UP Rani Lakshmibai Scooty Yojana: किन छात्राओं को मिलेगी फ्री स्कूटी? पात्रता, जरुरी डाक्यूमेंट्स सहित पूरी डिटेल्स यहां देखें
उत्तर प्रदेश सरकार ने रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को मंजूरी दे दी है। योजना के तहत मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी, हेलमेट, बीमा, रजिस्ट्रेशन और 5 लीटर पेट्रोल मिलेगा। आप यहां पात्रता, आय सीमा, सहित पूरी डिटेल्स देख सकते है।
उत्तर प्रदेश की मेधावी छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना (Rani Lakshmibai Scooty Yojana) को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत उच्च शिक्षा हासिल कर रही मेधावी बेटियों को मुफ्त पेट्रोल स्कूटी दी जाएगी, ताकि वे बिना किसी परेशानी के कॉलेज और विश्वविद्यालय तक पहुंच सकें।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में योजना के दिशा-निर्देशों को मंजूरी दी गई। सरकार का मानना है कि इससे खासकर ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों की छात्राओं को पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी और उच्च शिक्षा में उनकी भागीदारी भी बढ़ेगी।
पहले फेज में 50 हजार छात्राओं को मिलेगा लाभ
प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि योजना के पहले फेज में करीब 50 हजार मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी दी जाएगी। इसका लाभ राज्य और निजी विश्वविद्यालयों, राज्य विश्वविद्यालयों से संबद्ध सरकारी एवं सहायता प्राप्त कॉलेजों के अलावा स्ववित्तपोषित संस्थानों में पढ़ने वाली पात्र छात्राओं को मिलेगा।
सिर्फ स्कूटी ही नहीं, मिलेगी ये भी सुविधाएं
सरकार सिर्फ स्कूटी ही नहीं देगी, बल्कि उसके साथ वाहन का रजिस्ट्रेशन, एक साल का बीमा, हेलमेट, जरूरी एक्सेसरीज और 5 लीटर पेट्रोल भी उपलब्ध कराएगी। यानी छात्राओं को स्कूटी लेने के लिए अलग से कोई अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा।
कौन-कौन छात्राएं होंगी पात्र?
योजना का लाभ पूरी तरह शैक्षणिक मेरिट के आधार पर दिया जाएगा।
शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक (UG) पास करने वाली प्रत्येक पात्र संस्था की टॉप 5 फीसदी छात्राओं का चयन किया जाएगा।
परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रुपये या उससे कम होनी चाहिए।
छात्रा के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।
विशेष कैटेगरी की छात्राओं को भी मिलेगा लाभ
हालांकि सरकार ने कुछ विशेष कैटेगरी की छात्राओं को राहत भी दी है। शहीदों की बेटियां, दिव्यांग छात्राएं और निराश्रित परिवारों की बेटियां आय सीमा या मेरिट की शर्त पूरी न करने पर भी योजना का लाभ पाने की पात्र होंगी।
स्कूटी के साथ क्या-क्या मिलेगा?
राज्य सरकार की इस योजना के तहत लाभार्थी छात्राओं को कई सुविधाएं एक साथ मिलेंगी। यानी इन सभी का खर्च उत्तर प्रदेश सरकार वहन करेगी।
-
मुफ्त पेट्रोल स्कूटी
-
वाहन का रजिस्ट्रेशन
-
एक साल का बीमा
-
हेलमेट
-
जरूरी एक्सेसरीज
-
5 लीटर पेट्रोल
आवेदन के लिए कौन से डाक्यूमेंट्स हो सकते है जरुरी
आवेदन के समय छात्राओं को कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने पड़ सकते हैं उनकी लिस्ट यहां दी गयी है।
आधार कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
स्नातक की मार्कशीट या मेरिट प्रमाण पत्र
वैध ड्राइविंग लाइसेंस
बैंक अकाउंट डिटेल्स
मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फोटो
दिव्यांग, शहीद या निराश्रित परिवार से संबंधित प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
क्यों शुरू की गयी यह योजना?
सरकार का कहना है कि उत्तर प्रदेश में पेट्रोल पंप और सर्विस सेंटर की बेहतर उपलब्धता को देखते हुए फिलहाल पेट्रोल स्कूटी देने का फैसला किया गया है। स्कूटियों की खरीद पूरी तरह पारदर्शी ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए होगी।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.