भारत के वे केंद्र शासित प्रदेश, जहां नहीं है एक भी राज्यसभा सीट

Last Updated: Jul 23, 2026, 12:22 IST

भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों में राज्यसभा सीटें हैं। हालांकि, सभी केंद्र शासित प्रदेशों में राज्य सभा सीट नहीं है। इस लेख में हम इन केंद्र शासित प्रदेशों के बारे में जानेंगे।

चंडीगढ़
चंडीगढ़

भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोकसभा और राज्यसभा, दोनों ही संसद के प्रमुख सदन हैं। इसमें लोकसभा को निचला और राज्यसभा को ऊपरी सदन कहा जाता है। देश में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों में राज्यसभा सीटें हैं। हालांकि, सभी केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यसभा सीटें नहीं हैं। इन केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या 5 है। कौन-से हैं ये केंद्र शासित और क्यों नहीं है राज्यसभा सीटें, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

किन केंद्र शासित प्रदेशों में है राज्यसभा सीटें 

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि किन केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यसभा सीटें हैं। आपक बता दें कि देश में सिर्फ 3 केंद्र शासित प्रदेशों में ही राज्यसभा सीटें हैं। इसमें दिल्ली, पुडुचेरी और जम्मू-कश्मीर का नाम आता है। अब हम यह जान लेते हैं कि इन केंद्र शासित प्रदेशों में कितनी राज्यसभा सीटें हैं?

दिल्ली-  3 राज्यसभा सीटें

जम्मू-कशमीर-  4 राज्यसभा सीटें

पुडुचेरी -  1 राज्यसभा सीट 

किन केंद्र शासित प्रदेशों में नहीं है राज्यसभा सीट

अब हम यह जान लेते हैं कि आखिर किन केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यसभा सीटें नहीं हैं? देश के कुल 5 केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यसभा सीटें नहीं हैं, जो कि इस प्रकार हैंः

-अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

-चंडीगढ़

-दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव

-लद्दाख

-लक्षद्वीप 

पहले दमन और दीव अलग अलग से केंद्र शासित प्रदेश हुआ करता था, जिसे 2020 में दादरा और नगर हवेली में मिला दिया गया।

क्यों नहीं है राज्यसभा सीट

अब सवाल है कि देश के 5 केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यसभा सीटें क्यों नहीं हैं? आपको बता दें कि राज्यसभा सीट के लिए विधानसभा का होना बहुत जरूरी है। क्योंकि, राज्यसभा सदस्यों का चुनाव विधानसभा सदस्यों द्वारा ही किया जाता है। ऐसे में ऊपर दिए गए 5 केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा का प्रावधान नहीं है। 

दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और पुडुचेरी में है विधानसभा

अब आप देखेंगे, तो पाएंगे कि दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और पुडुचेरी में विधानसभा का प्रावधान है। यहां अपनी विधानसभा है, जिसमें हाल ही में पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। 

दिल्ली-  70 विधानसभा सीटें

जम्मू-कश्मीर-  90 विधानसभा सीटें

पुडुचेरी- 30 विधानसभा सीटेंृ

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 23, 2026, 12:22 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News